search

अकाल तख्त साहिब पहुंचे CP अमृतसर व SSP फाजिल्का, जत्थेदार ने दी सख्त हिदायत; गुरु घर की मर्यादा बनाए रखने पर दिया जोर

deltin33 Yesterday 21:26 views 253
  

पुलिस अधिकारियों ने अकाल तख्त जत्थेदार से मुलाकात की



जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री दरबार साहिब परिसर के अंदर से पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उठे विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह अकाल तख्त में पहुंचे।

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए गुरु घर की मर्यादा बनाए रखने पर सख्त जोर दिया है। जत्थेदार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में कोई भी पुलिस कर्मचारी श्री दरबार साहिब के अंदर प्रवेश न करे। उन्होंने कहा कि दरबार साहिब की पवित्रता और मर्यादा सर्वोपरि है, जिसे हर हाल में बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

दोनों अधिकारियों ने पहले श्री दरबार साहिब में माथा टेका, अरदास की और बाद में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के साथ बैठक कर पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की। मुलाकात के बाद एसएसपी गुरमीत सिंह ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि वे दर्शन करने आए थे और गुरु घर में मत्था टेककर उन्हें मानसिक शांति प्राप्त हुई है। हालांकि जब पत्रकारों ने गिरफ्तारी कार्रवाई को लेकर सवाल पूछे तो पुलिस अधिकारी सीधे जवाब देने से बचते नजर आए।

मीडिया से बातचीत में जत्थेदार गड़गज ने कहा कि श्री दरबार साहिब केवल सिख समुदाय का ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता का साझा धार्मिक स्थल है। यहां चारों दरवाजे हर धर्म और वर्ग के लोगों के लिए खुले हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी एजेंसी या विभाग को ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करनी चाहिए, जिससे गलत संदेश जाए या धार्मिक मर्यादा प्रभावित हो।
पांच सिंह साहिबानों की बैठक पर स्थिति स्पष्ट नहीं

उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने अपना पक्ष रखा है और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का भरोसा दिया है। साथ ही लिखित स्पष्टीकरण देने की बात भी कही गई है। पांच सिंह साहिबानों की संभावित बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर जत्थेदार ने कहा कि अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है। आवश्यकता अनुसार ही अगला निर्णय लिया जाएगा।
प्रो. दविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई का मुद्दा भी उठा

जत्थेदार ने इस अवसर पर प्रोफेसर दविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि भुल्लर अपनी सजा पूरी कर चुके हैं और मानवता के आधार पर उन्हें स्थायी रिहाई मिलनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली सरकार से अपील की कि सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मामले में संवेदनशीलता दिखाई जाए और संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर कर रिहाई प्रक्रिया पूरी की जाए।
सिख समुदाय के योगदान का किया उल्लेख

जत्थेदार गड़गज ने कहा कि सिख समुदाय ने देश की आजादी से लेकर हर संकट की घड़ी में अहम योगदान दिया है। इसलिए सरकारों को सिखों से जुड़े मुद्दों पर सहानुभूति, समझदारी और सम्मान के साथ निर्णय लेने चाहिए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470063