search

कैरेबियाई सागर में अमेरिकी नौसेना के दो जहाज टकराए, ईंधन भरने के दौरान हादसा

deltin33 1 hour(s) ago views 365
  

अमेरिकी नौसेना के दो बड़े जहाज आपस में टकरा गए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कैरेबियाई सागर में अमेरिकी नौसेना के दो बड़े जहाज आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि ईंधन भरने (रिफ्यूलिंग) के दौरान यह हादसा हुआ।

अर्ले बर्क-क्लास विध्वंसक यूएसएस ट्रक्सटन और आपूर्ति पोत यूएसएस सप्लाई के बीच हुई इस दुर्घटना में दो नाविक मामूली रूप से घायल हुए, जबकि दोनों जहाज सुरक्षित हैं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ईंधन भरते समय एक अमेरिकी युद्धपोत और नौसेना का एक आपूर्ति पोत टकरा गए।

अमेरिकी दक्षिणी कमान (यूएस साउदर्न कमांड) के प्रवक्ता कर्नल इमैनुअल आर्टिज ने बताया कि अर्ले बर्क श्रेणी के विध्वंसक यूएसएस ट्रक्सटन और त्वरित लड़ाकू सहायता पोत यूएसएस सप्लाई समुद्र में रसद आपूर्ति के दौरान आपस में टकरा गए। घायल कर्मी खतरे से बाहर है और दोनों जहाज अपनी यात्रा जारी रखने में सक्षम हैं।

टक्कर का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और इसकी जांच जारी है।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069