search

कारागार विभाग के 67 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेंगे डायमंड और गोल्डन प्रशस्ति चिह्न

deltin33 2026-1-25 21:26:34 views 1286
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गणतंत्र दिवस के मौके पर कारागार विभाग के 67 अधिकारियों-कर्मियों को महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं का प्रशस्ति चिह्न हीरक एवं स्वर्ण दिया जाएगा। नौ अधीक्षक संवर्ग, आठ उप कारापाल और 13 जेल वार्डर संवर्ग सहित कुल 30 कार्मिकों को प्रशस्ति चिह्न हीरक देने की घोषणा की गई है। प्रशस्ति चिह्न स्वर्ण अधीक्षक संवर्ग के दो, छह उप कारापाल संवर्ग, दो लिपिक संवर्ग, 17 जेल वार्डर संवर्ग के कुल 37 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जाएगा।

जिला कारागार मेरठ के वरिष्ठ अधीक्षक डा़ वीरेश राज शर्मा, वरिष्ठ अधीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह अलीगढ़, चित्रकूट जेल के अधीक्षक कुश कुमार सिंह, फतेहपुर जेल के अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी, सोनभद्र के जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र, देवरिया जेल के अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ल, गाजियाबाद जेल के अधीक्षक सीताराम शर्मा, बहराइच जेल के अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, गौतमबुद्ध नगर जेल के अधीक्षक बृजेश कुमार को प्रशस्ति चिह्न हीरक देने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन थिएटर में डिलीवरी के लिए लेटी रही महिला... भीगा-भीगा है समां गाने पर रील बनाने लगीं डॉक्टर; वीडियो वायरल

उप कारापाल संवर्ग में जिला कारागार कानपुर के कारापाल मनीष कुमार, सीतापुर के राजेश कुमार वर्मा, केंद्रीय कारागार-2 बरेली के कारापाल आनंद सिंह, केंद्रीय कारागार वाराणसी के अखिलेश कुमार, जिला कारागार बुलंदशहर के उप कारापाल आनंद कुमार जायसवाल, कानपुर नगर के उप कारापाल प्रदीप कुमार सिंह, मुरादाबाद की सर्वेश कुमारी, केंद्रीय कारागार बरेली-2 की उप कारापाल अंजुली वर्मा को भी प्रशस्ति चिह्न हीरक दिया जाएगा।


इसके अलावा जेल वार्डर संवर्ग में हेड जेल वार्डर रमाकांत संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान, जिला कारागार बिजनौर के हेड जेल वार्डर दिलशाद हुसैन, जौनपुर के लालजीत यादव, उन्नाव के विजय कुमार बाजपेयी और उत्तम प्रकाश शर्मा, जिला कारागार कानपुर देहात के अनिल कुमार यादव, गोंडा के वार्डर संतोष कुमार, खीरी के आलोक कुमार वर्मा, बलरामपुर के सिराज अहमद, देवरिया के सपन कुमार, नैनी के शिव मंगल सिंह, बस्ती के यशवंद यादव, संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान के वार्डर जयहिंद गहलौत को प्रशस्ति चिह्न हीरक दिया जाएगा।  

इन्हें मिला प्रशस्ति चिह्न स्वर्ण

जिला कारागार झांसी के वरिष्ठ अधीक्षक विनोद कुमार, बरेली के अधीक्षक आलोक कुमार शुक्ल, कारापाल अनिल कुमार पांडेय जिला कारागार कानपुर नगर, कारापाल सुरेंद्र मोहन सिंह मथुरा, उप कारापाल गंगा प्रसाद यादव सोनभद्र, उप कारापाल विजय कुमार राय गोरखपुर, उप कारापाल पुष्पेंद्र विक्रम पीलीभीत, उप कारापाल अरुण कुमार सिंह कानपुर नगर को प्रशस्ति चिह्न स्वर्ण देने की घोषणा की गई है।

लिपिकीय संवर्ग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अमिताभ मुखर्जी कारागार मुख्यालय, प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार सिंह, जेल वार्डर संवर्ग में हेड जेल वार्डर शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी उन्नाव, जगत नारायण यादव खीरी, नरेंद्र कुमार सिंह बागपत, कैलाशनाथ पांडेय देवरिया, विवेक तिवारी और राज किशोर शुक्ल कानपुर नगर, सुनील कुमार लखनऊ, बृजेश कुमार मिश्र गौतमबुद्ध नगर, महिला जेल वार्डर प्रेरणा अग्रवाल, उप कारागार देवबंद, जेल वार्डर सौरभ कुमार सिंह बाराबंकी, प्रवीन कुमार सैनी गाजियाबाद, प्रबल प्रताप सिंह झांसी, शान आलम खान कानपुर नगर, शैलेंद्र कुमार चौधरी बस्ती, राजेश प्रसाद गुप्ता ज्ञानपुर, अवलेंद्र कुमार शुक्ल बाराबंकी, कमलकांत त्रिपाठी सीतापुर, पवन सिंह और मुकेश कुमार खीरी, धीरेंद्र कुमार पांडेय अयोध्या, राजपाल सिंह फिरोजाबाद, सीताशरण मिश्र गोरखपुर, सुनील कुमार गिरि बाराबंकी, दीपक कुमार पांडेय अयोध्या, अजय कुमार त्रिवेदी खीरी, सुनील कुमार गौतम गौतमबुद्ध नगर, गनेश कुमार वर्मा केंदीय कारागार नैनी को भी प्रशस्ति चिह्न स्वर्ण दिया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131