search

एसटीएफ ने 14 साल से फरार 50 हजार का इनामी डकैत दबोचा, पश्चिम बंगाल; दिल्ली और मुंबई में दर्ज हैं कई केस

deltin33 1 hour(s) ago views 342
  

50 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। एसटीएफ नोएडा के टीम ने कई राज्यों में डकैती की वारदात अंजाम देने वाले 50 हजार के ईनामी डकैत को गिरफ्तार किया है। डकैत की पहचान अमित उर्फ अंकित उर्फ राजू उर्फ राहुल निवासी फुरोना, थाना फरोना, जनपद मधुबनी, बिहार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ यूपी के गाजियाबाद, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और मुंबई में डकैती के मामले दर्ज हैं।

एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया गजियाबाद में 23 दिसंबर 2012 को अमित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में एसटीएफ को उसकी तलाश थी। पता चला कि आरोपित नाम व पता बदल कर भिन्न भिन्न स्थानों पर रहता है। मधुबनी के कस्बा खुटोना में छिपे होने की सूचना पर हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए गाजियाबाद के कविनगर थाने लाया गया।

बदमाश ने बताया कक्षा नौ के बाद पढ़ाई छोड़ कर गांव निवासी सुधीर के साथ मुंबई चला गया था। वहां उसकी मुलाकात अशोक मंडल से हुई, उसने जुहू के एक मकान में काम दिलवा दिया था। मकान मालिक की गैर मौजूदगी में अमित और अशोक घर से तीन लाख के गहने चुरा ले गए थे। दोनों के खिलाफ जुहू वेस्ट में मामला दर्ज जेल भेजा गया था।

आठ माह बाद जेल से आने के बाद कविनगर क्षेत्र में एक मकान में घुसकर 50 लाख की नगदी व गहने चुरा ले गए थे। 2015 में दिल्ली के नारायणा के एक घर से आठ लाख की डकैती, न्यू फ्रेंड्स काॅलोनी क्षेत्र में एक अन्य मकान में डकैती की वारदात अंजाम दी। इन वारदात में दो आरोपित पकड़े गए थे। जबकि आरोपित अमित कोलकता भाग गया था।

वहां वर्ष 2017 में साथी प्रदीप के साथ पांच लाख की डकैती की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्ष 2024 में जेल से छूटने के बाद साथी गुड्डू के पास नोएडा में रहने लगा। यहां 22 फरवरी 2025 को सेक्टर 61 में साथियों के साथ गृह स्वामी को बंधकर बनाकर नगदी व गहने लूट ले गया था।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रिहा होने के बाद से वह नाम बदल बदल कर रह रहा था। गिरोह के सदस्य घरों में नौकर बनकर काम के बहाने घूसते हैं बाद में साथियों के साथ रुपए व गहने लूट कर भाग निकले हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 2.5 लाख करोड़ से बनेगा AI कंप्यूट हब, तैयार किया जाएगा Advanced Technology ईको सिस्टम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069