search

लखीसराय में प्रशासन सख्त, मुंगेर-मोकामा फोरलेन परियोजना के लिए सर्वे कार्य को दिया अल्टीमेटम

Chikheang 1 hour(s) ago views 459
  

बैठक में लखीसराय डीएम मिथिलेश मिश्र, साथ में डीसीएलआर राहुल कुमार।



संवाद सहयोगी, लखीसराय। मुंगेर-मोकामा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष में परियोजना की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित अंचल अधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, अमीन तथा एनएचएआइ के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राहुल कुमार ने पीपीटी के माध्यम से परियोजना की वर्तमान स्थिति का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि नई फोरलेन एनएच-33 के तहत प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के लिए लखीसराय जिले के पांच अंचलों— बड़हिया, पिपरिया, चानन, सूर्यगढ़ा और लखीसराय— में भूमि सर्वेक्षण कार्य चल रहा है।


  • पिपरिया और चानन अंचलों में सर्वे कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है। मुंगेर-मोकामा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना में तेजी लाने जिला प्रशासन ने कसा कमर।

  • बड़हिया और लखीसराय अंचल के दो मौजों में सर्वे अंतिम चरण में है, जिसे दो दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

  • सूर्यगढ़ा अंचल के पांच मौजों में सर्वे कार्य लंबित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सर्वे पूरा कर खेसरा पंजी तैयार करें।


जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंगेर-मोकामा एक्सप्रेसवे परियोजना जिले के क्षेत्रीय विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके निर्माण से आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अगले सप्ताह फिर से प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में भूमि सुधार उपसमाहर्ता राहुल कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और सर्वे कार्य से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160666