search

Tulsi Sign: तुलसी से मिलने वाले ये संकेत हो सकते हैं बहुत ही खास, न करें नजरअंदाज

deltin33 2025-11-12 16:38:56 views 1257
  

Tulsi ke sanket (AI Generated Image)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के साथ-साथ तुलसी की पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोजाना तुलसी की पूजा करने से साधक को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में अगर आपको भी अपने तुलसी के पौधे से ये संकेत मिल रहे हैं, तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तुलसी से मिलने वाले शुभ संकेत

घर में तुलसी माता की हरा-भरा तुलसी का पौधा होना अपने आप में एक शुभ संकेत है। इसी के साथ अगर आपके घर में अपने आप तुलसी का पौधा उग जाता है, तो इसे भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ यह है कि जल्द ही आपकी सभी आपको जीवन में शुभ परिणाम मिलने लगेंगे। साथ ही यह इस बात का भी संकेत है कि आपके व आपके परिवार के ऊपर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है।

  
मिलेगा आर्थिक लाभ

यदि आपके घर में मौजूद तुलसी में लगातार नया फूल आता है, तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ यह हो सकता है कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं और उनका आपके घर में वास बना हुआ है। साथ ही यह संकेत आर्थिक स्थिति बेहतर होने की ओर भी इशारा करता है।

  

(AI Generated Image)
नकारात्मक होते हैं ये संकेत

शुभ संकेतों के अलावा कभी-कभी तुलसी से अशुभ संकेत भी मिल सकते हैं। अचनाक तुलसी के सूख जाने, पत्तियों के पीले पड़ने या फिर अचानक से पत्तों के झड़ने को तुलसी से मिलने वाले अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ यह माना जाता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ गया है, जिससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं ध्यान रखने के बाद भी अगर आपका तुलसी का पौधा बार-बार सूख रहा है, तो यह घर में मौजूद पितृ दोष का भी संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Utpanna Ekadashi के दिन तुलसी से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

यह भी पढ़ें - Tulsi Mantra: गुरुवार के दिन पूजा के समय करें मां तुलसी के नामों का जप, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521