search

कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, NDMC अब उन्हें भी देगी सरकारी नौकरी जैसी स्वास्थ्य सेवा

LHC0088 2026-1-22 01:56:50 views 1329
  

एनडीएमसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को सरकारी सेवा जैसी मिलेगी स्वास्थ्य सेवा।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) में अब अनुबंधित कर्मचारियों को भी सरकारी नौकरी जैसी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। इसके तहत न केवल कर्मचारी को बल्कि उसके आश्रितों को भी निजी अस्पतालों में केशलेस इलाज दिया जाएगा। इसका करीब चार हजार लोगों को लाभ होगा।

एनडीएमसी का दावा है कि ऐसा करने वाला वह पहला देश का निकाय है जिसने अपने स्थायी कर्मचारियों के साथ ही अनुबंधित कर्चारियों को भी सरकारी नौकरी जैसी स्वास्थ्य सेवा प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि एनडीएमसी ने करीब दो वर्ष पूर्व 4500 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया गया था। इसके बाद एनडीएमसी ने यह भी घोषणा की थी वह 12 वर्ष से अधिक काम कर रहे अनुबंधित कर्मचारियों के स्थान पर स्थायी नियुक्ति नहीं जब तक की वह कर्मचारी अपनी सेवानिवृत्ति की उम्र पूरी कर नहीं लेती। इससे इन कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की गई थी।

एनडीएमसी के कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवा का प्रस्ताव पारित होने के बाद एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने बताया कि एनडीएमसी पहला निकाय है जो अनुबंधित कर्मचारियों व उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सेवा सरकारी कर्मचारियों जैसी प्रदान करने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केशलेस इलाज की सुविधा के लिए इन कर्मचारियों को मेडिकल कार्ड जारी करेगा। जिसमें कर्मचारी और उनके आश्रितों की जानकारी होगी। जिसके आधार पर ही यह इलाज मिलेगा। यह सुविधा 12 से 25 साल तक अनुबंध आधार पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिलेगी।
15 हजार होगी एलईडी लाइटें

एनडीएमसी ने अपनी पारंपरिक लाइटों के स्थान पर एलईडी लाइटें लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। इसके लिए एनडीएमसी ने 64.87 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके तहत 15556 लाइटों की फीटिंग खरीदी जाएगी जबकि 14.73 करोड़ रुपये की केबल खरीदी जाएगी। इसके अलावा एनडीएमसी ने अपने खराब पानी के मीटरों को आधुनिक मीटरों से बदलने का भी प्रस्ताव पारित किया है। एनडीएमसी ने इस प्रस्ताव के लिए 13.24 करोड़ रुपये के फंड की स्वीकृति की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126