search

PHOTOS: अमेरिकी युगल ने गौरी केदारेश्वर मंदिर में रचाया विवाह, भारतीय संस्कारों से थे प्रभावित

deltin33 2025-12-21 13:37:06 views 1241
  

गौरी केदारेश्वर मंदिर में एक दूसरे को वर माला पहना कर शादी करने के बाद भावुक हुईं अमेरिका से आईं लॉरेन व साथ में पति जेसन। जागरण



उज्जवल गुप्ता, वाराणसी। धर्म की राजधानी काशी अब मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में भी देश-विदेश के लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक दर्शन में लिपटे रीति-रिवाजों का आकर्षण विदेशीजन को भी सम्मोहित करता रहा है। भारतीय संस्कारों से प्रभावित विदेशीजन भी सनातन की परंपराओं ढलने को उद्यत रहते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यही चाह अमेरिका के लास एंजिल्स के निवासी जेसन मात्जनर और उनकी पत्नी लारेन कोजाक को यहां खींच लाई। यह युगल भारतीय संस्कृति से इतना प्रभावित हुआ कि काशी आकर फिर से हिंदू सनातन पद्धति से वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच अपना विवाह रचाने से रोक न सका। विदेशी युगल के सात जन्मों के बंधन वाले हिंदू पद्धति के परिणयोत्सव का साक्षी बना शनिवार को गौरी केदारेश्वर मंदिर।

  

लॉरेन के हाथ बना नटराजन का टैटू। जागरण

  

यहां मंदिर के पुजारी ने जेसन और कोजाक का विवाह संपन्न कराया। जेसन ने बताया कि बचपन में वे अपने माता पिता के साथ भारत आए थे तब से ही उनकी रुचि सनातन परंपआओं, दर्शन और अध्यात्म में बढ़ती गई। अमेरिका में उनके पड़ोसी भी भारतीय मूल के थे जिनसे उहोंने सनातन परंपरा के बारे में और अधिक जाना।

  

जेसन के हाथ बना नटराजन का टैटू। जागरण

  

यह भी पढ़ें- वाराणसी में कोहरे का कहर: मेल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें निरस्त, हावड़ा और दिल्ली रूट पर थमी रफ्तार

जेसन बताते हैं कि वे चौथी बार भारत और दूसरी बार काशी आए हैं और यहां पर इतना बदलाव देखकर काफी प्रफुल्लित हैं। उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति एक रहस्य की तरह है जिसमें वे जितना डूबेंगे उतना ही जानकारी मिलती जाएगी। उनकी पत्नी लारेन पहली बार भारत आई हैं।

  

गौरी केदारेश्वर मंदिर में शादी से पहले रुद्राभिषेक करते अमेरिका से आए जेसन दाएं और लॉरेन बाएं। जागरण

  

उन्होंने यहां के लोगों का सौहार्द बहुत पसंद आया। जेसन पेशे से गिटारिस्ट हैं वहीं लारेन मार्केटिंग एक्सपर्ट हैं। दोनों की ही सनातन धर्म में बहुत रुचि है। जेसन गणेशजी के भक्त हैं, वहीं लारेन के आराध्य भगवान शिव हैं। लारेन ने अपने हाथ पर भगवान शिव के नटराज स्वरूप का टैटू भी बनवा रखा है। काशी में विवाह के बाद दंपती ने रुद्राभिषेक भी किया। अब ये आगरा जाएंगे, फिर वहां से दिल्ली होते हुए अमेरिका चले जाएंगे।

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521