नई दिल्ली। चांदी ने बीतों सालों में काफी अच्छा रिटर्न दिया है, जिसकी वजह से आज हर कोई चांदी में निवेश करना चाहता है। अगर आप चांदी में निवेश करना चाहते हैं तो ईटीएफ के जरिए खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको फिजिकल चांदी खरीदने की जरूरत है।
आप गोल्ड में निवेश के लिए भी गोल्ड ईटीएफ में पैसा लगा सकते हैं। आज हम खास तौर पर सिल्वर ईटीएफ की बात करेंगे। सबसे पहले जानते हैं कि वे कौन-सा ईटीएफ है, जिसने तीन साल में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है?
| ईटीएफ नाम | 3 साल में रिटर्न | एनएवी (NAV) | | HDFC सिल्वर ईटीएफ एफओएफ | 52.99% | 40.91 | | Axis Silver एफओएफ | 52.85% | 42.31 | | ICICI प्रू सिल्वर ईटीएफ एफओएफ | 52.85% | 37.86 | | निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ एफओएफ | 52.77% | 37.75 | | आदित्य बिड़ला एसएल सिल्वर ईटीएफ एफओएफ | 52.60% | 38.38 |
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार HDFC सिल्वर ईटीएफ ने तीन सालों में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। इसका तीन सालों में सीएजीआर (CAGR) 52.99 फीसदी रहा है। इसका एनएवी 40.91 रुपये प्रति यूनिट है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि ये आने वाले समय भी अच्छा रिटर्न दें। सिल्वर ईटीएफ में कितना रिटर्न मिलेगा ये बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।
कैसे करें निवेश?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया अक्सर ये सलाह देते आए है कि अगर कोई सिल्वर ईटीएफ में निवेश करना चाहता है, तो वे एसआईपी के जरिए निवेश करता है। एसआईपी के जरिए आप किस्तों में पैसा निवेश कर सकते हैं।
क्या है Silver ETF?
सिल्वर ईटीएफ एक तरह का कमोडिटी बेस फंड है। इसके जरिए निवेशक फिजिकल चांदी को खरीदे बिना, निवेश कर सकते हैं। सिल्वर ईटीएफ को आप शेयर्स की तरह ही खरीद और बेच भी सकते हैं। इसके साथ ही आप इसमें एसआईपी के जरिए भी निवेश कर सकते हैं।
सिल्वर ईटीएफ के बदले आपको यूनिट अलॉट की जाती है। यूनिट की वैल्यू चांदी में आई बढ़ोतरी या गिरावट पर निर्भर करती है। एक साल में जितना रिटर्न आपको किसी फिजिकल चांदी से मिलता है। उतना ही रिटर्न आप ईटीएफ में निवेश करके भी कमा सकते हैं। |
|