search

Delhi-NCR Weather: बारिश से फिलहाल राहत नहीं, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD का लेटेस्ट अपडेट

deltin33 2025-10-7 13:06:18 views 1277
  मौसम की करवट से बदली फिजा, 7.7 डिग्री गिरा तापमान।





राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम की करवट से सोमवार को राजधानी की फिजा ही बदल गई। दिन भर बादल छाए रहे, बीच- बीच में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। सूरज के दर्शन नहीं के बराबर ही हुए। आलम यह रहा कि दिल्ली वासियों को इस सीजन में पहली बार हल्की ठंड का एहसास हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



सोमवार सुबह जब दिल्ली वासी सोकर उठे तो बाहर वर्षा का एक दौर हो चुका था। मौसम में ठंडक थी। दिन में भी फिर यही स्थिति बनी रही। रुक रुककर बीच बीच में वर्षा भी होती रही। यही वजह रही कि अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



यह इस सीजन का ही नहीं बल्कि 2022 के बाद तीन साल में अक्टूबर माह का सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2022 में आठ अक्टूबर के दिन यह 23.4 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 100 से 78 प्रतिशत जबकि शाम साढ़े पांच बजे तक वर्षा 3.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।



मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी दिल्ली में सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। ज्यादातर जगह हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होगी। गरज वाले बादल बनने, बिजली चमकने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज झोंकेदार हवा चलने की भी संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 20 डिग्री रह सकता है।



वहीं, मौसम की मेहरबानी से राजधानी की हवा लगातार साफ-सुथरी बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 105 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।

हालांकि एक दिन पहले की तुलना में इसमें कमी आई है। रविवार को यह 159 के अंक पर रहा था। यानी चौबीस घंटे के भीतर ही इसमें 54 अंकों की गिरावट हुई है। हाल फिलहाल वर्षा, तेज हवा, बादल छाए रहने से इसमें सुधार होने की उम्मीद है।


सोमवार को दिल्ली में कहां हुई कितनी वर्षा (मिमी में):





    स्थान वर्षा (मिमी)
   
   
   सफदरजंग
   3.4
   
   
   पालम
   3.2
   
   
   लोधी रोड
   3.7
   
   
   रिज
   1.0
   
   
   आयानगर
   3.6
   
   
   राजघाट
   0.4
   
   
   पूसा
   1.0
   
   
   मयूर विहार
   5.0
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521