search

नारनौल में पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर 50 हजार की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

deltin33 1 hour(s) ago views 528
  

पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पिस्तौल तानकर आफिस के अन्दर ले जाता आरोपित।। (वीडियो ग्रैब)



जागरण संवाददाता, नारनौल। जिले के निजामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बदमाश ने पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप से करीब 50 हजार रुपए लूट लिए। पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पंप संचालक रतनलाल के अनुसार दनचोली व धानोता सीमा पर स्थित छिल्लर किसान सेवा केंद्र पर रात करीब साढ़े आठ बजे एक युवक पैदल पहुंचा। उस समय सेल्समैन लालचंद बाहर मौजूद था। युवक पहले सीधे आफिस के अंदर गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला तो बाहर आ गया।

इसके बाद उसने लालचंद पर पिस्तौल तान दी और उसे आफिस के अंदर जाने के लिए कहा। जब लालचंद ने मना किया तो आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया।

यह भी पढ़ें- बिहार में SBI का ATM लूटने आए थे बदमाश, मुंबई में बजा अलार्म; पुलिस देख भागे लुटेरे
40 से 50 हजार रुपए लेकर फरार

मोबाइल लेने के बाद बदमाश दोबारा आफिस में गया और फिर सेल्समैन को जबरदस्ती अंदर ले जाकर करीब 40 से 50 हजार रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मोबाइल लेकर फरार हो गया।

लालचंद ने किसी तरह मालिक के बेटे राहुल को सूचना दी, जिसने तुरंत 112 पर कॉल किया। डायल 112 की टीम और निजामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पहाड़ियों में मिला मोबाइल, आरोपी फरार

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और लालचंद के मोबाइल पर कॉल की। फोन ऑन मिलने पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान पंप के पीछे पहाड़ियों के पास मोबाइल बरामद हो गया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना ने पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रात के समय नकदी संग्रहण और सुरक्षा गार्ड की अनुपस्थिति को लेकर भी चर्चा है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर कार ड्राइवर से मारपीट और मोबाइल-नकदी लूटी, ऑनलाइन की थी बुकिंग
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474983