search

Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान में प्री-प्राइमरी एवं कक्षा 1 में फ्री एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द कर लें अप्लाई

Chikheang 1 hour(s) ago views 278
  

Rajasthan RTE Admission 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत दुर्बल वर्ग एवं असुविधाजनक वर्ग के बच्चों को फ्री में एडमिशन देने के लिए राजस्थान में आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर प्री प्राइमरी (PP3, PP4, PP5) और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए एडमिशन प्रक्रिया कुल 3 चरणों में पूर्ण की जाएगी। पहले राउंड के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 4 मार्च 2026 निर्धारित है।
ऐसे में जो भी अविभावक इस वर्ग से आते हैं वे अपने बच्चों को फ्री में एडमिशन दिलवाने के लिए तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
एडमिशन के लिए आवश्यक सूचना

ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अविभावकों को आवेदन के समय निम्नलिखित बातों को ध्यान रखना है-
अभिभावक विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन मे अपने परिक्षेत्र के अधिकतम 5 विद्यालयों का चयन कर सकते है ।
जाति, निवास स्थान, बीपीएल सूची, विकलांगता के लिये सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक है ।
विद्यालय/विद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सामान्य विवरण के साथ जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं ग्राम, एडमिशन कक्षा का चयन कर डाटा सुरक्षित करें, तत्पश्चात विद्यालय/विद्यालयों का चयन कर डाटा सेव करें तथा एडमिशन फॉर्म को \“फाइनल लॉक\“ बटन पर क्लिक कर लॉक करें ।“
एडमिशन के लिए आयु सीमा

कक्षा के अनुसार विभाग की ओर से अलग अलग पात्रता तय की गई है। आप नीचे टेबल से क्लास के अनुसार आयु सीमा की जांच कर सकते हैं-
कक्षाआयु सीमा
Pre Primary 3+ (PP.3+)3 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 4 वर्ष तक
Pre Primary 4+ (PP.4+)4 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 5 वर्ष तक
Pre Primary 5+ (PP.5+)5 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 6 वर्ष तक
First (Class 1)6 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 7 वर्ष तक

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • राजस्थान आरटीई फॉर्म 2026 भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद Quick Links में “छात्र ऑनलाइन आवेदन और रिपोर्टिग करें“ पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल एवं दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  • ध्यान रखें कि एप्लीकेशन फॉर्म निशुल्क रूप से भरा जा सकता है अर्थात किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी होगी।


Rajasthan RTE Admission Application Form 2026

  
तीन चरणों में पूर्ण होगी एडमिशन प्रॉसेस

राज्य सरकार की ओर से आरटीई के तहत एडमिशन प्रक्रिया कुल 3 चरणों में पूर्ण की जाएगी। पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया 27 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक एवं अंत में रिक्त सीटों के लिए एडमिशन प्रक्रिया 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- देश के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की लिस्ट एवं उनकी राजधानी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165994