search

वंदे भारत ट्रेन से मिला कुछ ऐसा, जिसकी नहीं थी किसी को उम्मीद; पुलिस के भी उड़े होश!

deltin33 2025-10-28 18:24:07 views 1257
  

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से 162 किलो गांजा बरामद



संवाद सहयोगी, कटिहार। नशे के सौदागर तस्करी के लिए अब प्रीमियम ट्रेनों को भी माध्यम बनाने लगे हैं। कटिहार रेलवे स्टेशन पर ठहरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से रेल पुलिस ने 162 किलो गांजा बरामद किया है।

बताया जाता है कि 13 अक्टूबर की सुबह लगभग 7:45 बजे रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेल एसपी हरिशंकर कुमार के निर्देश पर रेल पुलिस तथा एएलटीएफ टीम द्वारा संयुक्त रूप से प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर खड़ी ट्रेन नंबर 22233 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

रेल डीएसपी अरुण कुमार अकेला ने बताया कि छापेमारी के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इकोनॉमी बोगी ई-एक में रखे दो ट्रॉली बैग और आठ पीठू बैग में कुल 162 किलोग्राम लावारिस गांजा बरामद किया गया।

रेल पुलिस ने मादक पदार्थों की यह बड़ी खेप जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू करते हुए रेल थाना में मामला दर्ज किया। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रेल पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क को खंगालने में जांच जुट गई है। छापामारी में रेल थाना अध्यक्ष मो. अलाउद्दीन, एएसआई रबिन कुमार, एएलटीएफ के प्रभारी रमेश हांसदा शामिल थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: casino para jugar online Next threads: casino paris
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521