search

बलरामपुर में अवैध गर्भपात पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार प्राइवेट अस्‍पताल सील; दो को नोट‍िस

cy520520 2026-2-18 19:56:48 views 1264
  



संवाद सूत्र, महदेइया बाजार (बलरामपुर)। चार निजी अस्पतालों में मोटी रकम लेकर गर्भपात कराया जाता था। इसकी शिकायत मिलने पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की, तो डॉ. प्रीति यादव की सत्यम क्लीनिक शुक्लागंज, डॉ. सुनीता क्लीनिक शुक्लागंज, डॉ. पिंकी श्रीवास्तव की एसपी क्लीनिक महदेइया व डॉ. नेहा की हेल्थ क्लीनिक महदेइया इस कृत्य में लिप्त पाए गए।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने चारों अस्पतालाें को सील करा दिया है। साथ ही श्री हॉस्पिटल महदेइया व इंडियन हॉस्पिटल राजेंद्रगंज महदेइया के संचालकों को नोटिस दी गई है।

आकांक्षी विकास खंड श्रीदत्तगंज के महदेइया में संचालित निजी अस्पतालों में गर्भपात कराने की शिकायतें बढ़ गईं थीं। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए बुधवार को अभियान चलाया। अपर सीएमओ डा. संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को छापेमारी की।

अपर सीएमओ ने बताया कि महदेइया में चल रहे नेहा हेल्थ क्लीनिक पर लगातार गर्भपात कराया जा रहा था। इसी तरह डॉ. प्रीती यादव की सत्यम क्लीनिक शुक्लागंज, डॉ. सुनीता की क्लीनिक शुक्लागंज व डॉ. पिंकी श्रीवास्तव की क्लीनिक महदेइया में भी गर्भपात कराने की पुष्टि हुई। इन चारों अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सील करा दिया गया है। इसी क्षेत्र में संचालित श्री हास्पिटल व इंडियन हास्पिटल के संचालक को नोटिस जारी की गई है।

बताया कि इन दोनों अस्पतालों में भी गर्भपात कराने की शिकायत मिली थी, लेकिन मौके पर कोई साक्ष्य न मिलने के कारण इन्हें नोटिस जारी की गई है। सील किए गए चारों निजी अस्पताल संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कई नामों से खोल रखी थी क्लीनिक


गर्भपात का कृत्य कराने वाले जिन अस्पतालों को सील किया गया है, उनके संचालक अपने घर की महिलाओं के नाम से इन अस्पताल व क्लीनिकों का संचालन कर रहे थे। डा. नेहा नाम की महिला हेल्थ क्लीनिक पर कभी नहीं मिली। सत्यम क्लीनिक शुक्लागंज में डा. प्रीती यादव नाम की चिकित्सक नहीं पाई गईं। इसी तरह डॉ. सुनीता व डॉ. पिंकी श्रीवास्तव की भी कोई जानकारी नहीं मिली। चारों तथाकथित महिला चिकित्सकों की डिग्री की भी जांच की जा रही है।



निजी अस्पतालों में गर्भपात कराने की शिकायत पर हुई जांच में आपराधिक कृत्य सामने आया है। चार अस्पतालों को सील करने के साथ दो निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी की गई है। यह अभियान जिले भर में वृहद रूप से चलाया जाएगा। गर्भपात का अवैध कृत्य करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।- डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725