search

साहिल ने हेलमेट पहना था या नहीं? दिल्ली द्वारका हादसे में उठे कई सवाल

LHC0088 1 hour(s) ago views 660
  

द्वाराका हादसा में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में गलत लेन में तेज रफ्तार में जाती दिखी स्कॉर्पियो।



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में तीन फरवरी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद हादसे का शिकार हुए साहिल के मामले में पुलिस को जांच में घटना स्थल से कोई हेलमेट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद छानबीन के क्रम में उन्हें घटनास्थल से साहिल के पास न कोई हेलमेट मिला और न ही आस पास हेलमेट का कोई अंश।

इससे यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या साहिल ने हादसे के समय हेलमेट पहन रखा था या नहीं। साथ ही की जो साहिल की पोस्टमॉर्टम (आटोप्सी) रिपोर्ट सामने आई है, उसमें बताया गया है कि टक्कर और उसके बाद सड़क पर गिरने से साहिल के सिर के बाएं हिस्से में गंभीर फ्रैक्चर हुआ था।

  

हादसे में जान गंवाने वाले साहिल की फाइल फोटो।

टक्कर के प्रभाव से दिमाग के भीतर भारी खून का थक्का जम गया था, जिससे दिमाग में घातक सूजन आ गई थी। इस प्रकार का चोट तभी संभव है जब सिर पर किसी प्रकार की सुरक्षा न हो और सिर बिना सुरक्षा के सीधे सख्त जमीन से टकराया हो।

हादसे के समय के जो वीडियो वायरल हुए हैं, उसमें स्कूल बस को ओवर टेक करने के बाद कार से सामने तेजी से बाइक पर साहिल आते हुए दिख रहे हैं, पर ये वीडियो इतने धुंधले हैं कि उसमें इनके हेलमेट पहने या नहीं पहने होने का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस अधिकारी का भी कहना है कि टक्कर के समय का अब तक एक मात्र आरोपित के कार से ही लिया गया वीडियो है।

  

यह वीडियो काफी धुंधली होने के साथ ही कार में लगे सामानों से ढक भी जा रहा है, जिससे हादसे के समय साहिल के हेलमेट पहने होने का पता नहीं चल पा रहा है। हो सकता है कि हेलमेट की स्ट्रिप न लगी हो और टक्कर के बाद वह सिर से निकलकर हादसा स्थल से बहुत दूर जा गिरी हो। तत्काल पुलिस घटना स्थल के आस पास के अन्य वीडियो स्त्रोत की की तलाश कर रही है।
आखिर हेलमेट पहना था या नहीं, पहना था तो कैसे लगी चोट?

पुलिस के लिए इस पूरे प्रकरण में जांच का अहम विषय है कि साहिल ने हेलमेट पहना था या नहीं। इस मामले में कई तरह की संभावना जताई जा रही है। संभव है कि साहिल ने हेलमेट पहना हो, लेकिन वह चोट के बाद दूर जाकर गिरा हो, जिसका अभी तक पता नहीं चला हो। यह भी संभव है कि हेलमेट उसने पहना ही नहीं हो।

यह भी पढ़ें- द्वारका हादसे का नया VIDEO आया सामने, घटनास्थल से 100 मीटर पहले गलत दिशा में दौड़ती दिखी आरोपी की SUV

यह भी पढ़ें- द्वारका हादसा: \“सॉरी से मेरा बच्चा वापस नहीं आएगा…\“, नाबालिग आरोपी के पिता को साहिल की मां का जवाब

यह भी पढ़ें- दिल्ली द्वारका हादसा: पहले बालिग फिर नाबालिग, बर्थ सर्टिफिकेट से सामने आया आरोपी की उम्र का सच
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162017