search

होली पर घर जाने की टेंशन खत्म : टाटानगर और रांची से बिहार-उप्र के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Chikheang 1 hour(s) ago views 809
  

फाइल फोटो।


जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। होली पर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर और रांची समेत विभिन्न स्टेशनों से बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी।  
प्रमुख स्पेशल ट्रेनों का विवरण

1. टाटानगर-बक्सर-टाटानगर होली स्पेशल (08183/08184)

  •     कब से कब तक: यह ट्रेन 3 मार्च से 31 मार्च (प्रत्येक मंगलवार) को टाटानगर से शाम 5:10 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:15 बजे बक्सर पहुंचेगी।  
  •     वापसी: 4 मार्च से 1 अप्रैल (प्रत्येक बुधवार) को बक्सर से दोपहर 12:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे टाटा पहुंचेगी।  
  •     प्रमुख स्टॉपेज: चांडिल, पुरुलिया और बोकारो स्टील सिटी।



2. रांची-झंझारपुर-रांची होली स्पेशल (08105/08106)

  •     कब से कब तक: 2 से 30 मार्च (प्रत्येक सोमवार) को रांची से रात 10:50 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 4:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।
  • वापसी: 3 से 31 मार्च (प्रत्येक मंगलवार) को झंझारपुर से शाम 6:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे रांची पहुंचेगी।  
  •     प्रमुख स्टॉपेज: मुरी, कोटशिला और बोकारो स्टील सिटी।



3. रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल (08629/08630)

  •     कब से कब तक: 2 से 30 मार्च (प्रत्येक सोमवार) को रांची से रात 11:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।  
  • वापसी: 4 से 1 अप्रैल (प्रत्येक बुधवार) को गोरखपुर से रात 12:50 बजे चलकर उसी दिन रात 8:45 बजे रांची पहुंचेगी।  
  •     प्रमुख स्टॉपेज: मुरी और बोकारो स्टील सिटी।



4. संतरागाछी-दरभंगा-संतरागाछी होली स्पेशल (08109/08110)

  • कब से कब तक: 3 से 31 मार्च (प्रत्येक मंगलवार) को संतरागाछी से सुबह 7:30 बजे खुलकर शाम 7:05 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
  • वापसी: इसी अवधि में प्रत्येक मंगलवार को दरभंगा से रात 9:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।


रेलवे के इस निर्णय से टाटानगर, रांची और बोकारो के हजारों यात्रियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या टिकट काउंटर के माध्यम से समय रहते अपना आरक्षण सुनिश्चित कर लें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164006