search

मुजफ्फरपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात पप्पू सहनी, दारोगा से छीनी थी पिस्टल

deltin33 1 hour(s) ago views 755
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । मिठनपुरा-बेला इलाके में बदमाश की गिरफ्तारी, एएसआइ को गोली मारकर घायल करने तथा मुठभेड़ से संबंधित मामले में बेला व मिठनपुरा में दो प्राथमिकी की गई है।

बेला थाने में थानाध्यक्ष प्रितेश गिरी के बयान पर प्राथमिकी की गई है। इसमें कहा कि गिरफ्तार पप्पू सहनी को साढ़े ग्यारह बजे थाना पर लाया गया।

पूछताछ के बाद पप्पू को हथकड़ी के साथ पुलिस अभिरक्षा में अग्रतर कार्रवाई के लिए प्रशिक्षु दारोगा अभिषेक कुमार एवं सिपाही सौरभ कुमार के साथ आरोपित की निशानदेही पर मिठनपुरा चौक के पास एक घर में छिपे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए करीब 12.25 बजे थाना से प्रस्थान किया।

मिठनपुरा चौक जाने के लिए बदमाश को सरकारी वाहन में बैठाने के लिए ले जाने लगे तो वाहन के समीप पहुंचते ही प्रशिक्षु दारोगा अभिषेक कुमार का गला दबाते हुए गुथम-गुथी करने लगा। दारोगा का सरकारी पिस्टल छीनकर भागने लगा।

इस पर भाग रहे बदमाश को रुकने एवं आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार जोर-जोर से बोलते हुए पुलिसकर्मी पीछा करने लगे, लेकिन पप्पू अपने हाथ में लिए सरकारी पिस्टल को जान मारने की नियत से पुलिसकर्मियों की तरफ तान दिया।

प्राथमिकी में थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि चूकि थोड़ी देर पहले ही उसने पुलिस पदाधिकारी को जान मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया था। उसकी मंशा को भांपते हुए बेला थानाध्यक्ष एवं साथ के सिपाही सौरभ कुमार ने तुरंत पोजिशन अख्तियार किया।

आत्मरक्षार्थ एवं सरकारी हथियार को बरामद करने के लिए जवाबी कार्रवाई करते हुए बेला थानाध्यक्ष द्वारा सरकारी पिस्टल से तीन राउंड पैर पर फायरिंग किया गया। जवाबी कार्रवाई में पप्पू जख्मी होकर जमीन पर गिर गया।

निकट पहुंचे तो देखे की उसके दोनों पैर में गोली लगी है। पप्पू के द्वारा प्रशिक्षु दारोगा से छीने सरकारी पिस्टल को उसके हाथ से कब्जे में लिया। इसके बाद जख्मी बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इधर, एफएसएल की टीम घटनास्थल से फायर किए गए तीन खोखा में से दो खोखा जब्त किया था।

सरकारी पिस्टल को जब्त कर जब्ती सूची बनाया गया। थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी में दावा किया कि पप्पू के द्वारा पुलिस अभिरक्षा से भागने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी पिस्टल छीनने एवं जान मारने की नियत से हथियार तानना संज्ञेय अपराध है। इसके तहत उसे आरोपित किया गया।  
मिठनपुरा में दारोगा ने कराई प्राथमिकी

दूसरी प्राथमिकी मिठनपुरा थाने में की गई है। इसमें बेला थाने में तैनात प्रशिक्षु दाराेगा अभिषेक कुमार ने कहा कि मंगलवार को करीब 10 बजे बेला थाना में दर्ज दो मामलों के सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर संदिग्धों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए बाइक से अपने साथ एएसआइ विकास कुमार के साथ निकला।

क्षेत्र के विभिन्न चौराहाे के एटीएम की रेकी कर रहे थे। शेरपुर चौक से नारायणपुर अनंत की ओर आगे बढ़ रहे थे। तभी सीसी कैमरे के फुटेज में आए एक संदिग्ध व्यक्ति को विपरीत दिशा से काले रंग के बिना नंबर के अपाचे बाइक में आते हुए देखे।

पहचान होने के दौरान वह संदिग्ध बदमाश आगे बढ़ गया। जिसका पीछा करने लगे तथा इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दिया। सवा ग्यारह बजे मिठनपुरा क्षेत्र के बेला रोड स्थित साई मंदिर के पास संदिग्ध को बाइक से आगे बढ़कर रोका गया। जिससे संदिग्ध बाइक सहित गिर गया और तुरंत खड़ा हो गया।

तलाशी लेने के लिए पकड़ना चाहा तो वह गुत्थम-गुत्थी करने लगा। इसी बीच आवाज देने पर एक दो लोग और आ गये। पकड़ने की कोशिश करने लगे, उसी समय बदमाश अपने कमर से पिस्टल निकालकर जान मारने की नियत से तीन राउंड फायर किया।

जिससे पेट में गोली लगने से एएसआइ विकास घायल हो गए। खून से लथपथ होकर गिर गये। जनता के सहयोग से बदमाश को पकड़ा और अधिकारी को सूचित किया।

जख्मी एएसआइ को उपस्थित जनता के द्वारा अस्पताल ले जाया गया। तब तक सहयोग के लिए सूचना पर बेला थानाध्यक्ष वहां आए। पकड़ाए बदमाश ने नाम पप्पू सहनी बताया। घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य आग्नेयास्त्र, बाइक, लाल रंग का छोटा संदिग्ध बैग सहित घटनास्थल को संरक्षित किया गया। जनता के आक्रोश को देखते हुए बदमाश को तत्काल सुरक्षार्थ बेला थाना पर लाया गया था। ---
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473148