search

गलगोटिया यूनिवर्सिटी मामला: राहुल ने साधा निशाना, कहा- AI समिट में चीनी उत्पादों के प्रदर्शन से देश की छवि को पहुंचा नुकसान

deltin33 Yesterday 22:57 views 320
  

गलगोटिया यूनिवर्सिटी मामला राहुल ने साधा निशाना (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गलगोटिया विश्वविद्यालय की करतूत के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एआइ समिट को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने बुधवार को आरोप लगाया कि एआइ शिखर सम्मेलन अव्यवस्थित तरीके से पीआर का तमाशा बन गया है।

चीनी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे देश की छवि को अपूरणीय नुकसान पहुंचा है। उनके इस आरोप पर भाजपा ने पलटवार किया और कहा कि जिस किसी के पास पर्याप्त समझ नहीं है, उसे एआइ जैसे विषयों पर इंटरनेट मीडिया पर रेडीमेड पोस्ट नहीं करना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता का आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जब भी भारत को विश्व मंच पर अग्रणी भूमिका निभाते और उसके प्रयासों की सराहना होते देखते हैं तो हमेशा देश की छवि धूमिल करने की कोशिश करते हैं। भाजपा मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान भाटिया ने राहुल के आरोप पर कहा, \“जब एआइ की बात आती है तो जिनके पास बुद्धिमत्ता न हो, उन्हें रेडीमेड पोस्ट नहीं करने चाहिए।\“

इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता का यह बयान उन विवादों के बीच आया, जिसमें कथित रूप से गलगोटिया विश्वविद्यालय की तरफ से एआइ समिट एक्सपो में चीन के रोबोटिक कुत्ते को अपना बताकर पेश किया गया। इस कारण उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

राहुल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, \“भारत की प्रतिभा और डाटा का उपयोग करने के बजाय एआइ शिखर सम्मेलन अव्यवस्थित तरीके से पीआर का तमाशा बन गया है। भारतीय डाटा बिक्री के लिए उपलब्ध है और चीनी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।\“
प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने एआइ के मामले में भारत को दुनिया में मजाक बना दिया है। इधर, शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गलगोटिया मामले में कहा कि इससे देश की छवि को नुकसान पहुंचा है और यह शर्म की बात है। विश्वसनीय जांच के जरिये इस तरह के विवाद से बचा जा सकता था।

फ्लाइट में बदसलूकी पर सख्ती: भारत में \“जीरो टॉलरेंस\“ नीति लागू, DGCA ने जारी किया ड्राफ्ट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473168