search

Bhojpur DM के ऑफिस को ई-मेल पर मिली RDX से उड़ाने की धमकी, सामने आया ISI का कनेक्शन

cy520520 1 hour(s) ago views 1021
  

भोजपुर डीएम के ऑफिस को ई-मेल पर मिली RDX से उड़ाने की धमकी



जागरण संवाददाता, आरा (भोजपुर)। भोजपुर जिलाधिकारी (डीएम) के कार्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी ई-मेल पर दी गई है। धमकी भरे ई-मेल में प्रेषक के तौर पर \“तमिल टाइगर्स ऑफ ईलम\“ और \“पाक आईएसआई\“ का उल्लेख किया गया है।  

प्रारंभिक जांच में धमकी भरा गुमनाम संदेश \“मेल टू टोर डॉट ई-मेल\“ नेटवर्क के माध्यम से भेजा गया है। थानाध्यक्ष विपिन बिहारी के बयान पर कांड दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।  

रतन कुमार के नाम से एक ई-मेल आइडी से भेजे गए संदेश में दावा किया गया था कि डीएम ऑफिस में पांच जगह आरडीएक्स रखे गए हैं। सुबह 11:15 बजे विस्फोट किया जाएगा।  

ई-मेल में यह भी लिखा गया था कि तीन आरडीएक्स आईईडी (सी-4 से निर्मित) भवन के महत्वपूर्ण स्थानों पर पहले से लगाए जा चुके हैं। यदि रिमोट के जरिए विस्फोट सक्रिय नहीं हुआ तो सदस्य आत्मघाती हमले को अंजाम देंगे।  

ई-मेल में श्रीलंका में पूर्व में हुई घटना का हवाला भी दिया गया है। संदेश में अभिनेता एसवी शेखर के नाम पर बनी सड़क का नाम बदलकर पेरियार-अंबेडकर स्ट्रीट करने तथा तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण समाप्त करने जैसी मांगों का भी जिक्र किया गया है।  

अंत में तमिल टाइगर्स ऑफ ईलम एवं पाक आईएसआई की ओर से जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहन तकनीकी जांच की जा रही है।  
क्या है मेल टू टोर डॉट ई-मेल?

  • यह नेटवर्क के जरिए गुमनाम रूप से ई-मेल भेजने की सुविधा देता है।
  • इसमें भेजने वाले की पहचान और लोकेशन छिपी रह सकती है।
  • टोर नेटवर्क इंटरनेट ट्रैफिक को कई परतों में रूट करता है, जिससे आईपी एड्रेस ट्रेस करना कठिन हो जाता है।
  • ऐसी सेवाओं का उपयोग गोपनीयता के लिए किया जाता है, लेकिन कई बार इनका दुरुपयोग भी होता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159715