search

बुध विहार हत्याकांड: किराया मांगने पर किराएदार बना कातिल, बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

Chikheang 2025-12-19 03:37:46 views 1245
  arrested



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। विजय विहार थानाक्षेत्र के बुध विहार में लूटपाट के दौरान 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने आरोपित किराएदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर लूटे गए गहने बरामद बरामद कर लिए गए। फरार रहने के दौरान आरोपित किसी भी जगह पांच दिन से ज्यादा समय तक नहीं रुका। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गले के चारों ओर मिले खरोंच के निशान

डीसीपी पंकज कुमार के अनुसार, सात अक्टूबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि बुधविहार फेज एक, रोहिणी में एक घर में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची भूतल पर अपने घर में महिला की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। उसकी गर्दन के चारों ओर खरोंच के निशान और हाथापाई के संकेत दिखे। महिला का मोबाइल और गहने गायब थे। जांच से पता चला कि महिला घर में अकेली रहती थी। उनके बेटे और बेटी अलग रहते थे।
किराएदार हिमांशु पर गहराया शक

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। एसीपी अशोक शर्मा और इंस्पेक्टर अजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्धों की टेक्निकल डिटेल्स का एनालिसिस करने के अलावा स्थानीय जानकारी जुटाना शुरू किया। इलाके के सीसीटीवी फुटेज का एनालिसिस करते समय, एक संदिग्ध सुबह उस इलाके से बाहर जाते हुए देखा गया। उसकी पहचान किराएदार हिमांशु के रूप में हुई।
पुलिस को फोन मिला स्विचऑफ

परिवार से पूछताछ करने पर पता चला कि वह सेल्समैन का काम करता है और अपनी नौकरी की प्राथमिकता के अनुसार अक्सर बाहर जाता रहता था। उस पर शक तब और गहरा गया जब उसका फोन बंद मिला। पुलिस को सूचना मिली कि हिमांशु उत्तर प्रदेश से दिल्ली अपने कुछ रिश्तेदारों से मिलने आने वाला है। उसकी योजना नेपाल भागने की है। उक्त सूचना पर हिमांशु यादव को जापानी पार्क, रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया गया।
किराया देने के लिए नहीं थे रुपए

पूछताछ में उसने बताया कि वह आर्थिक संकट के कारण परेशान था। उसके पास घर का किराया देने के लिए रुपए नहीं थे। मकान मालकिन कई महीनों का बकाया किराया मांग रही थी जिससे वह बहुत दबाव में था। घटना से ठीक दो दिन पहले मकान मालकिन ने उसे फोन कर किराया न दे पाने पर डांटा लगाया था। इससे आहत हिमांशु ने मकान मालकिन को मारने और उनके गहने और कैश लूटने का फैसला किया।
गहनों को 70 हजार में गिरवी रख दिया

घटना वाले दिन उसने गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी लाश से पहने हुए गहने एक जोड़ी टाप्स और सोने की एक अंगूठी लूट ली। वारदात के बाद वह भिवानी हरियाणा चला गया, जहां उसने लूटे हुए गहनों को 70 हजार में गिरवी रख दिया। उसने पूछताछ में बताया कि ढाई महीनों में वह कभी भी पांच दिनों से ज्यादा किसी एक जगह पर नहीं रुका, गिरफ्तारी से बचने के लिए कई राज्यों में घूमता रहा।
गेमिंग एप का भी लिया सहारा

हिमांशु यादव, बुधविहार में उसी बिल्डिंग में किराए पर रहता था और एक प्राइवेट जींस कंपनी के सेल्स में काम करता था। पहले वह अपने परिवार के साथ एक इलेक्ट्राॅनिक की दुकान चलाता था जो फाइनेंशियल नुकसान के कारण बंद हो गई। नुकसान की भरपाई के लिए शेयर मार्केट और ऑनलाइन गेमिंग एप का सहारा भी लिया, लेकिन उसे और ज्यादा नुकसान हुआ। कर्ज चुकाने के लिए उसे रुपयों की सख्त जरूरत थी, जिससे उसने इस वारदात को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में भी गाजियाबाद जैसा कांड, किरायेदार ने की मकान मालकिन की हत्या; गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953