search

दिल्ली में गजब हाल! डिवाइडर की रेलिंग ही चुरा ले गए चोर; इन इलाकों में बढ़ा हादसों का खतरा

LHC0088 2026-1-19 10:26:55 views 1251
  

दिल्ली में डिवाइडर की रेलिंग चोरी होने से हादसे का डर बना हुआ है। जागरण



संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों से डिवाइडर की रेलिंग चोरी होने से हादसे का डर बना हुआ है। सुल्तानपुरी-नांगलोई रोड पर करीब एक किलोमीटर तक लगी लोहे की रेलिंग असामाजिक तत्व चोरी कर ले गए।

वहीं, लोहा मार्केट से जलेबी चौक तक जगह-जगह डिवाइडर पर लगी रेलिंग टूटी हुई है। जलेबी चौक से जगदंबा मार्केट तक पूरी रेलिंग ही गायब हो चुकी है। डिवाइडर से रेलिंग गायब होने की वजह से सुल्तानपुरी बी-ब्लाक और शनि बाजार रोड के से लोग डिवाइडर पार कर लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में कभी भी वाहनों की चपेट में आने की बड़ा हादसा हो सकता है।

वहीं, मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल रोड, मंगोलपुरी टी-ब्लाक से लेकर वाई-ब्लाक चौक तक डिवाइडर पर कोई रेलिंग नहीं है। विजय विहार में श्मशान घाट रोड पर डिवाइडर कोई रेलिंग ही नहीं लगाई गई।
जान जोखिम में डालकर लोग करते हैं सड़क पार

सुल्तानपुरी बी-ब्लाक बस स्टाप पर लोग बस या अन्य यातायात के साधन लेने के लिए रोड पार कर आजते-जाते हैं। डिवाइडर न होने के कारण जलेबी चौक के पास बस स्टाप पर जाने के लिए लोग चलती वाहनों की बीच सड़क पार करते हैं। शनि बाजार चौक और लोहा मार्केट के पास कुछ ऐसी ही स्थिति है।

मंगोलपुरी वाइ-ब्लाक, संजय गांधी अस्पताल के आसपास व एस ब्लाक चौक और इससे आगे की ओर रिहायशी क्षेत्र व दुकान पर आवाजाही करने के लिए रेलिंग न होने से डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर जाते हैं। श्मशान घाट रोड पर रिठाला गांव के पास भी पैदल यात्री जान हथेली पर लेकर सड़क पार करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि असामाजिक तत्त्वों ने नशा करने के लिए यह रेलिंग चोरी कर बेच देते हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के अस्पताल परियोजनाओं में देरी पर बड़ी कार्रवाई, फर्म पर दो साल का प्रतिबंध और लगा भारी जुर्माना

डेढ़ सप्ताह पहले सुल्तानपुरी शनि बाजार चौक के पास एक व्यक्ति बीच से डिवाइडर पर दूसरी ओर जा रहा था। अचानक से तेज रफ्तार से आ रहे एक आटो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह चोटिल हो गए। डिवाइडर पर रेलिंग न होने की वजह से लोग कहीं से भी सड़क पार करने लगते हैं। - कालू, सुल्तानपुरी

सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी समेत आसपास के कई इलाकों के बीच लगी रेलिंग गायब है। ऐसे में लोग कहीं से भी सड़क पर करते हैं। जिससे तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से हादसे का डर बना रहता है। कई हादसे हुए, गमनीमत रहा कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। - अजय, राहगीर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166684