search

मुजफ्फरपुर में ठंड का डबल अटैक, कोहरे ने रोकी रफ्तार, एनएच पर 10 मीटर से कम विजिबिलिटी

LHC0088 2025-12-19 03:37:44 views 915
  

मुजफ्फरपुर में अचानक ठंड बढ़ने के बाद अलाव तापते लोग। जागरण  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले में गुरुवार को शीतलहर व कोहरा का प्रकोप रहा। सुबह में एनएच से लेकर शहर में 10 मीटर से कम दृश्यता रही। सुबह 10 बजे तक यही स्थिति रही। इसके बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटने लगा।

दोपहर बाद करीब एक घंटे तक हल्की धूप खिली, लेकिन इससे ठंड से राहत नहीं मिली। शाम चार बजे के बाद तेज हवा ने कनकनी व ठिठुरन बढ़ा दी। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। लोग घरों में कैद हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कुहासा के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा।

डा.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम 10 डिग्री रिकार्ड किया गया।

यह सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। दिन में छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछिया चली। आने वाले तीन से चार दिनों तक शीतलहर का प्रकोप रहने की संभावना है। इस दौरान पछिया चलने से ठंड बढ़ेगी। आसमान साफ रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

  
मिठनपुरा की हवा सबसे खतरनाक

मौसम के साथ शहर के लोगों को प्रदूषण की भी दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। गुरुवार को मिठनपुरा इलाके की हवा की गुणवत्ता सबसे खराब रही। यहां का एक्यूआइ 213 रिकार्ड किया गया है, जो आरेंज जोन में है।

वहीं, एमआइटी इलाके की 114 व समाहरणालय एवं इसके आसपास का एक्यूआइ 121 रिकार्ड किया गया। यह भी येलो जोन में है। दिन में एक्यूआइ इससे अधिक था। शाम होने के बाद थोड़ी कमी आई।

प्रदूषण स्तर बढ़ने का प्रमुख कारण शहरी क्षेत्र में हाल के दिनों में निगम की ओर से पानी का छिड़काव पूरी तरह बंद हो गया है। इससे धूल व धुआं से प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138