search

धान खरीद सेंटर शुरू ना होने पर फूटा किसानों का गुस्सा, गुस्से में स्टेट हाईवे पर शुरू किया ये काम

Chikheang 2025-10-9 03:06:45 views 1388
  धान क्रय केंद्र शुरू नहीं होने पर किसानों ने किया स्टेट हाईवे जाम। जागरण





संवाद सहयोगी, मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। तहसील के सामने धनौरा-गजरौला स्टेट हाईवे को आधा घंटा तक जाम किया। अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने के पश्चात किसानों ने जाम खोला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता किसानों की जनपद भर में धान खरीद को लेकर हो रही परेशानी एवं अन्य मुद्दों को लेकर किसान धान से लदी सात ट्रैक्टर ट्राली लेकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। जनपद भर में धान की खरीद न होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी एवं बयान बाजी की।


किसानों को नहीं मिला ठोस आश्वासन

अधिकारियों द्वारा धान खरीद को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से खफा किसानों ने तहसील के सामने गजरौला-धनौरा मार्ग पर धान से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर जाम लगाकर सड़क पर बैठ गए। जाम लगने से वाहनों का थोड़ी देर में लंबी लाइन लग गई। जिसके पश्चात एसडीएम ने किसानों को एकबार फिर अपने कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया तथा किसानों की सातों धान लदी ट्रैक्टर ट्राली को मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर तुलवा दिया। लेकिन, कुछ किसानों ने मंडी समिति स्थित मशीन द्वारा नमी मापने की मशीन में गड़बड़ी को लेकर शिकायत की।



जब मशीनें मंगवाई तो वाकई यहां पर तीनों मशीन अलग-अलग रीडिंग दर्शा रही थी। बाद में उप जिलाधिकारी द्वारा सुचारू रूप से तौल करवाए जाने के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। यहां प्रदेश प्रवक्ता दानवीर सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, सुभाष सिंह, रामवीर सिंह, नन्हें सिंह, यशवीर सिंह, नरेन्द्र सिंह, वेद सिंह आदि मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167581