पद्दमावत एक्सप्रेस में प्रसारित फुटेज
जागरण संवाददाता, रायबरेली। प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच संचालित पद्मावत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रियों के शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद से खलबली मची है। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब रेलवे इस प्रकरण की जांच कर रहा है।
पद्मावत एक्सप्रेस के कोच एस-2 के अंदर यात्रियों के बोतल से ही शराब पीने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद से खलबली मची है। बताया जा रहा है कि सहयात्री ने ही वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में कुछ लोग ट्रेन के अंदर बैठकर शराब पीने के दावे कर रहे हैं।
ट्रेन प्रतापगढ़ से रवाना होने के बाद रायबरेली रेलवे स्टेशन होकर आगे जाती है। स्लीपर कोच में यात्रियों के बोतल से शराब पीने के प्रकरण का वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।
स्लीपर कोच में यात्रियों के शराब पीने के मामले की जानकारी होने पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एके सिंह का कहना है कि यात्री शराब पी रहे हैं या आयुर्वेदिक दवा पी रहे हैं। इसकी पुष्टि जांच के बाद हो पाएगी। जिन्होंने ये भी कहा है कि इस ट्रेन का है या और कोई ट्रेन का है इसका लोकेशन जांच के बाद सही जानकारी मिल पाएगी। |
|