search

गुमला में शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

Chikheang 1 hour(s) ago views 891
  

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म



संवाद सहयोगी, गुमला। कामडारा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सिमडेगा जिले के बानो थाना अंतर्गत जराकेल निवासी अनमोल डुंगडुंग (20), सुरेंद्र साहू (35), धरमजीत चीक बड़ाइक (28) तथा कोलेबीरा थाना क्षेत्र के बरसलोया निवासी सोनू बड़ाईक (22) को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार दोनों पीड़िताएं एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपी वाहन से पहुंचे और उन्हें जबरन एक एकांत स्थान की ओर ले गए। जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घटना स्थल से फरार हो गए।

पीड़ित पक्ष द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच की प्रक्रिया कानून के अनुरूप तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है और दोषियों को सख्त सज़ा दिलाने के लिए ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रांची में बच्चा चोरी की अफवाह पर महिला समेत दो व्यक्ति की भीड़ ने की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़ें- धनबाद नगर निकाय चुनाव: पुलिस का संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, सुरक्षा चाक-चौबंद

यह भी पढ़ें- बीबीएमकेयू ने नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को अवकाश की घोषणा की
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164655