search

महाप्रभु श्रीजगन्नाथ भूमि सुरक्षा हेतु नया उपविभाग गठित, अवैध कब्जों पर होगी अब कड़ी कार्रवाई

LHC0088 1 hour(s) ago views 876
  



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। महाप्रभु श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की भूमि-संपत्तियों की सुरक्षा और पुनरुद्धार के लिए राजस्व विभाग में अलग श्रीजगन्नाथ महाप्रभु भूमि उपविभाग (लैंड सेल) बनाया जाएगा।

यह निर्देश राजस्व सचिव डॉ. अरविंद पाढ़ी ने उच्चस्तरीय बैठक में दिए।लोकसेवा भवन स्थित राजस्व विभाग के सम्मेलन कक्ष में हुई बैठक में स्पष्ट किया गया कि महाप्रभु की भूमि से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट और उड़ीसा हाईकोर्ट के सभी निर्णयों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। सचिव ने कहा कि महाप्रभु के भूमि की रक्षा हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

बैठक में श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन के नाम दर्ज सभी भू-संपत्तियों के खतियान में आवश्यक संशोधन कर लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने पर जोर दिया गया। विशेषकर खुर्दा जिला के विभिन्न तहसीलों तथा राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों के समीप स्थित मंदिर प्रशासन की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की रणनीति पर चर्चा हुई।

निर्णय लिया गया कि हर माह के प्रथम बुधवार को खुर्दा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महाप्रभु की भूमि-सुरक्षा की समीक्षा बैठक होगी। इसके साथ ही भूमि प्रबंधन को मजबूत करने के लिए नवगठित लैंड सेल के माध्यम से राज्य और जिला स्तर पर नियमित निगरानी की जाएगी।बैठक में खुर्दा जिलाधिकारी अमृत ऋतुराज, श्रीमंदिर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी देवव्रत साहू, राजस्व विभाग के भूमि सुधार शाखा के अधिकारी, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार उपस्थित रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162711