search

अमेठी में अब 109 केंद्रों पर पर होगी धान की खरीद, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी

LHC0088 2025-12-8 01:42:19 views 1022
  

अब 109 केंद्रों पर खरीदी जाएगी अन्नदाताओं की उपज।



जागरण संवाददाता, अमेठी। जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद तेजी के साथ की जा रही है। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए 99 क्रय केंद्र बनाए गए थे। लेकिन, अब केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। जिससे धान खरीद में जहां और तेजी आएगी। वहीं, किसानों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धान का खरीद मूल्य ग्रेड एक धान 2389 व सामान्य धान 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछली बार से इस बार 69 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

जिले में एक लाख 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों पर धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। अब तक 13,569 किसानों ने विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है।

क्रय केंद्रों पर जो किसान अपना धान लेकर आ रहे हैं, उनके धान की सफाई कराने के बाद तौला कराई जा रही है। अब तक 49,526 किसानों से 29,526 मीट्रिक टन धान खरीद की जा चुकी है। एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीद 28 फरवरी तक चलेगी।

धान खरीद में तेजी लाने के लिए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण भी कर रही हैं। इसके साथ ही खरीद में तेजी लाने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देशित भी किया जा रहा है। हाल ही में छह केंद्रों पर खरीद की रफ्तार धीमी मिलने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।
जिले में खरीद केंद्रों पर एक नजर

  • विपणन शाखा- 44
  • पीसीएफ- 22
  • पीसीयू- 22
  • यूपीएसएस- 15
  • मंडी समिति- 04
  • भाखानि- 02

क्या कहते हैं अधिकारी


लगातार केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। धान खरीद में तेजी लाने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है। किसानों से भी संपर्क किया जा रहा है। दस केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। अब 109 केंद्रों पर धान खरीद की जा जाएगी।अन्नदाताओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। धान की बिक्री करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो किसान मुझसे बात कर सकता है। तत्काल समस्या का निराकरण कराया जाएगा। -प्रज्ञा मिश्रा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, अमेठी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166989