search

गिरिडीह में शिक्षक ने छात्र को जड़ा जोरदार थप्फड़, कान का पर्दा फटने से 30% सुनने की क्षमता गई

deltin33 2026-2-20 02:25:43 views 725
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गिरिडीह। गिरिडीह-टुंडी मार्ग पर हरसिंगरायडीह स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा आठ में अध्ययनरत करीब 14 वर्षीय कृष्णा आनंद शिक्षक के तमाचे से गंभीर हो गया और उसके कान का पर्दा फट गया। घटना 14 फरवरी को स्कूल असेंबली के क्रम में घटित हुआ।

इस मामले को लेकर पीड़ित छात्र के पिता पचंबा थाना क्षेत्र के कोयरीटोला निवासी दिलीप कुमार ने विद्यालय के शिक्षक अली राजा पर अचानक पीछे से आकर कान पर जोरदार थप्पड़ जड़ने के कारण उनके पुत्र के कान का पर्दा फटने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाया।

कहा है कि शिक्षक की तमाचा जड़ने से कान का पर्दा फटने से 30 प्रतिशत श्रवण हानि हुई है। यह घटना विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुई है। जबकि स्कूल प्रबंधन ने मामले के दोषी शिक्षक पर कार्रवाई कर दी है।

इस मामले में थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने स्कूल प्रबंधन पर प्राथमिकी दर्ज किया है। कहा है कि स्कूल प्रबंधन क खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की अनुसंधान की जा रही है।  

यह भी पढ़ें- धनबाद में बच्चा चोर की अफवाह पर युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस बचाकर पहुंचाया अस्पताल

यह भी पढ़ें- गुमला में शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- रांची में QR कोड से पुलिस गश्त की होगी निगरानी, स्कैन पर कंट्रोल रूम को मिलेगा लाइव लोकेशन
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131