search

पटना में दुकान से घर लौटते वक्त व्यक्ति को किया किडनैप, मदद के लिए थाने पहुंचा पीड़ित का बेटा

deltin33 2025-10-31 09:36:01 views 1271
  

बाढ़ में अपहरण का आरोप: पुलिस जांच शुरू



संवाद सहयोगी, बाढ़। थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर अपने पिता को अपहरण करने का आरोप लगाया है। इस वावत पीड़ित सोनू कुमार ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का कहना है की उसके पिता को दुकान से घर लौटने के दौरान कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर अपने घर बुलाया और फिर पटना ले कर चले गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यहां बंधक बना कर रखे हुए है। पीड़ित का कहना है कि उसने पता करने के लिए काजीचक स्थित आरोपित के घर पहुंचा तब उसे पता चला कि उसके पिता को घर भेज दिया गया। जब उसने घर में पता किया तब उसे पता चला कि उसके पिता घर नहीं लौटे। पुलिस केस दर्ज कर जांच मे जुट गयी है।
आपसी विवाद मे युवक का बाइक रोकवा पिस्तौल तानी और पीटा

ृृवहीं, एक दूसरे खबर की बात करें तो एनटीपीसी थाना क्षेत्र के मददपुर गांव के निकट आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने बाइक सवार युवक पर पिस्तौल तान दी। वहीं उसके साथ मारपीट भी की। इस वावत पीड़ित ग्वाशा शेखपुरा गांव निवासी दिवाकर कुमार द्वारा केस दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित का कहना है कि वह अपने एक मित्र के साथ बाइक से बाढ़ बाजार समान खरीददारी करने जा रहा था। इसी बीच मददपुर गांव के दो युवक बाइक रुकवाई और कमर ने पिस्टल निकाल तान दिया।

एक आरोपित गमछा से पीड़ित के सिर मे डाल कर जान मारने की नीयत से खींचने लगा। पीड़ित का कहना है की मारपीट के क्रम मे मौके पर भीड़ जमा हो गया । इसके बाद आरोपियों ने जान मारने की धमकी देते हुए भाग गया । पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है ।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521