search

पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं? 15 अप्रैल को जारी होगी फाइनल लिस्ट, 18 साल वालों के लिए फॉर्म-6 का मौका!

deltin33 Yesterday 17:56 views 941
  

पंचायत चुनाव



जागरण संवाददाता, अमरोहा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) निधि गुप्ता वत्स ने पंचायतों की मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण कार्य की संशोधित समयसारिणी जारी की है। इस समयसारिणी के अनुसार, 16 मार्च तक संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग का कार्य 13 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि 17 मार्च तक दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पांडुलिपियों को तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में इन पांडुलिपियों को जमा करने की प्रक्रिया भी 16 मार्च तक पूरी की जाएगी। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों का कंप्यूटरीकरण 21 फरवरी से शुरू होगा, और इन्हें मूल सूची में 16 मार्च तक समाहित किया जाएगा।

मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों का निर्धारण भी इसी समयावधि में किया जाएगा। मतदाता सूचियों के कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों का कमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता कमांकन एसवीएन आवंटन और मतदाता सूची की डाउनलोडिंग की प्रक्रिया 17 मार्च से 13 अप्रैल तक चलेगी। अंततः निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करें और कार्यालयों के सूचना पट पर कार्यक्रम प्रदर्शित करें। इस पुनरीक्षण कार्य के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि सभी नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान कर सकें।
10 अप्रैल को होगा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने बताया कि 6 मार्च तक दावे-आपत्तियों से संबंधित फार्म-6, 6ए, 7, 8 प्राप्त किए जाएंगे। 27 मार्च तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे तथा आपत्तियों का निस्तारण संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

जिले में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को होगा। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे नागरिक जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं या उससे पहले ही पूर्ण कर चुके हैं, वे फार्म-6 भर सकते हैं। सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से उन्होंने अर्ह नागरिकों से फार्म-6 भरवाने की अपील की।

दावे और आपत्तियों से संबंधित सूची फार्म-9, 10, 11, 11ए और 11बी को जन सामान्य के अवलोकन के लिए वेबसाइट पर रोज अपलोड किया जा रहा है। इसके अलावा, लोग आनलाइन भी विधानसभा क्षेत्र का मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां एडीएम गरिमा सिंह, भाजपा प्रतिनिधि हिमांशु त्यागी, सपा प्रतिनिधि ऋषिपाल सिंह यादव, कांग्रेस प्रतिनिधि फैजआलम राईनी, और बसपा प्रतिनिधि जफर महमूद अब्बासी आदि रहे।




यह भी पढ़ें- अमरोहा कोर्ट का बड़ा फैसला: मासूम से दरिंदगी करने वाले अब्दुल्ला को कोर्ट ने दी मौत जैसी सजा, अंतिम सांस तक रहेगा जेल में
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473749