deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

आज का इतिहास

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 538


भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-



  • 1302ः बैजेंटाइन साम्राज्य तथा वेनिस गणराज्य के बीच शांति समझौता हुआ।  


  • 1524ः भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरांगना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्म हुआ।  


  • 1676: ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढालने का अधिकार मिला। बंबई में ढाली गई यह मुद्रा रुपया और पैसा कहलाई।  


  • 1789ः फ्रांस की क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने वर्साय तक मार्च किया।  


  • 1793: फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।  


  • 1796ः स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।  


  • 1805 : लॉर्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।  


  • 1813 : थेम्स की लड़ाई (जो अब कनाडा का ओंटारियो है) में अमेरिका के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को मात दी। ब्रिटिश सेना में तकरीबन 1000 भारतीय सैनिक थे।  


  • 1864: कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए विनाशकारी चक्रवात में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह। भूकंप में तकरीबन 60 हजार लोगों की मौत हुई।  


  • 1864: सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले लुइस ज्यां ल्यूमियर का जन्म हुआ।  


  • 1880: अलोंजो टी क्रॉस ने पहले बॉल प्वाइंट पेन का पेटेंट कराया।  


  • 1910ः पुर्तगाल में राजशाही खत्म हो गई और गणतंत्र की स्थापना हुई।  


  • 1915: बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।  


  • 1944: फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला।  


  • 1975 : इंग्लैंड के बर्कशायर में केट विंस्लेट का जन्म। कई फिल्मों में महिलाओं के अलहदा किरदारों को अपने अभिनय से अमर बनाने वाली केट को फिल्म टाइटैनिक में उनकी भूमिका के लिए दुनियाभर में सराहा गया।  


  • 1988ः ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।  


  • 1989: मीरा साहिब बीवी 1989 में उच्चतम न्यायालय की भारत की पहली महिला न्यायाधीश बनी।  


  • 1989ः तिब्बत के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।  


  • 1991: इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक और देश की पत्रकारिता के स्तंभ माने जाने वाले रामनाथ गोयनका का निधन। उन्हें प्रेस की स्वतंत्रता का मुखर पैरोकार माना जाता है।  


  • 2011 : एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन। अमेरिका के इस करिश्माई व्यक्ति ने आईफोन, आईपॉड, आईपैड और मैक जैसे प्रोडक्ट्स के जरिए दुनियाभर में नवाचार के लिए प्रसिद्धि पायी।  


  • 2021 : स्यूकूरो मनाबे, क्लॉस हैसलमैन (89) और जॉर्जियो पारिसी को भौतकी के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।








Deshbandhu



WorldWorld HistoryIndian and World History









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

12

Posts

610K

Credits

administrator

Credits
64003