search

धूम-धाम से संपन्न हुई Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी, कपल ने शेयर की क्यूट फोटोज

Chikheang 1 hour(s) ago views 694
  

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की ट्रेडिशनल तेलुगु वेडिंग आज सुबह 10:10 बजे संपन्न हुई। कपल की दूसरी शादी कोडावा रिति-रिवाजों से होगी जिसकी सेरेमनी शुरू हो चुकी है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में उदयपुर में कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार शुरू हो गई हैं। शुभ मुहूर्त शाम 5 बजे का था, और कोडवा (कूर्गी) रस्में आम तौर पर 1–2 घंटे तक चलती हैं।
तेलुगु शादी के बाद पैप्स को बांटी मिठाई

पहला फंक्शन विजय के घर के रिवाजों को फॉलो करते हुए पूरा किया गया, अब शाम को रश्मिका की कोडावा (कूर्ग) विरासत के पारंपरिक रिवाजों को फॉलो किया जाएगा। इससे पहले जब तेलुगु विवाह संपन्न हुआ था तो कपल की तरफ से पैप्स को भी मिठाइयां बांटी गईं।

  

यह भी पढ़ें- तेलुगु परंपरा से हुई Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी, सनसेट वेडिंग के बाद होगी लोक परफॉर्मेंस!
उदयपुर के आईटीसी होटल में हो रहा फंक्शन

शादी का फंक्शन उदयपुर से 50 किलोमीटर दूर स्थित लग्जरी होटल आईटीसी मेमेंटोज में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुआ। हालांकि कपल ने अभी तक ऑफिशियल फोटोज शेयर नहीं की हैं।

  
सास की गिफ्ट की हुई साड़ी पहनेंगी रश्मिका

सिनेमा एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार संगीत सेरेमनी एक आनंदमय उत्सव में तब्दील हो गई जब दूल्हा-दुल्हन ने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर डांस किया। प्लेलिस्ट में विजय और रश्मिका की फिल्मों के गानों को शामिल किया गया था। एक अन्य जानकारी के मुताबिक रश्मिका कोडवा सेरेमनी के लिए अपनी सास माधवी देवरकोंडा की गिफ्ट की हुई साड़ी पहनेंगी।

  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस कर विजय देवरकोंडा को सरप्राइज किया। इसी बीच, रश्मिका मंदाना ने विजय के हस्की डॉग्स, स्टॉर्म और चेस्टर, और अपने खुद के कॉकर स्पैनियल, ऑरा के लिए समर्पित कस्टमाइज्ड पेट डेकोरेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। विजय और रश्मिका ने पहली बार गीता गोविंदम में साथ काम किया था और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई थी। डियर कॉमरेड उनकी साथ में दूसरी फिल्म थी।

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna से अब तक नाराज हैं ऋषभ शेट्टी? शादी के सवाल पर दिया ऐसा रिएक्शन   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168357