search

पंजाब के मोगा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन बदलते समय मिट्टी के नीचे दबा निगम कर्मचारी; गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

deltin33 1 hour(s) ago views 520
  

मिट्टी के तोदे के नीचे दबा निगम का कर्मचारी हुआ फ्रैक्चर (फोटो: जागरण)



राजकुमार राजू, मोगा। स्थानीय वार्ड नंबर 28 के तहत प्रीत नगर में सीवरेज की धंसी हुई लाइन का पाइप बदलने के दौरान निगम के कर्मचारी मिट्टी के तोंदे के नीचे दब गया। जिसकी छाती की पसलियां पर दबाव आने के साथ ही उसकी जांघ पर फैक्चर हो गया है। जिसको इलाज के लिए तुरंत मोगा के निजि अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 28 के प्रीत नगर में पिछले करीब 25 दिनों से सीवरेज लाइन का पाइप लीकेज होने के चलते जमीन धंसने के कारण गहरा गड्ढा बन गया था। जिसको लेकर स्थानीय पार्षद ने भी निगम के अधिकारियों के समक्ष जहां गुहार लगाई थी।

वहीं अकाली दल के सीनियर नेता संजीत सिंह सनी गिल ने भी निगम को चेतावनी दी थी। जिसके उपरांत निगम ने सड़क धसने के कारण जानने का प्रयास करते हुए काम करना शुरू किया ।

उसी को लेकर वीरवार को दोपहर निगम के सीवरेज में कर्मचारी सौरभ कुमार निवासी वाल्मिकी कॉलोनी अपने साथियों समेत सीवरेज के टूटे हुए पाइप को बदल रहा था कि अचानक एक मिट्टी का तोंदा सौरभ कुमार के ऊपर आ गया।

ऐसा होने के चलते अफरा तफरी माहौल बन गया। लेकिन अचानक वहां पर निगम के पूर्व मेयर बलजीत सिंह चानी पहुंचे जिन्होंने मौके पर मौजूद निगम के कर्मचारियों के सहयोग से मिट्टी में दबे हुए सौरभ कुमार को निकालकर तुरंत मोगा के निजी अस्पताल में पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करते हुए सौरभ कुमार की जंग पैर फैक्चर होने समेत पसलियां पर दबाव आने की बात कही। वही निगम के म्युनिसिपल फेडरेशन यूनियन के पदाधिकारी ने कहा कि निगम के अधिकारियों की लापरवाही आज उनके कर्मचारी के ऊपर भारी पड़ गई है। जिसको लेकर शुक्रवार को पूरा कामकाज बंद रखकर रोष जताया जाएगा।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477280