search

इस देश में है दुनिया की सबसे ऊंची रेलवे लाइन, यहां बच्चों को कम उम्र से ही ध्यान व शांति के महत्व को समझाया जाता है

cy520520 2025-10-11 02:37:08 views 1266
  

तिब्बत दुनिया भर में बौद्ध धर्म के लिए जाना जाता है।



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: अपनी खूबसूरत वादियों, ध्यान, योग और शांति के लिए तिब्बत पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। तिब्बत को \“दुनिया की छत\“ भी कहा जाता है, क्योंकि यह देश समुद्र तल की ऊंचाई पर स्थित एक ऐसा देश है, जो न केवल अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, बल्कि बौद्ध धर्म के लिए भी जाना जाता है। अगर आप प्राकृतिक प्रेमी और देश व दुनिया के अद्भुत कोने में घूमने के शौकीन हैं, तो वाकई आपको यह देश पसंद आयेगा। इसके अलावा, तिब्बत में स्थित माउंट कैलाश पर्वत हिंदू, बौद्ध, जैन धर्म के लिए एक ऐसा पवित्र स्थल माना जाता है, जिसे देखने की ख्वाइश लगभग हर भारतीय को हैं। अगर आप भी तिब्बत जाने से पहले यहां के बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानना चाहते है, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी हो सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बौद्ध धर्म

तिब्बत को दुनिया भर में बौद्ध धर्म के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, प्रत्येक तिब्बती के लिए मठ आस्था व शांति का प्रतीक माना जाता है। आपको बता दें, सेरा, डेपुंग और ताशिलुन्पो मठ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
लोगों का रहन-सहन

तिब्बत के लोग तिब्बती भाषा बोलते हैं। तिब्बती भाषा की लिपि संस्कृत से प्रभावित है। इसके अलावा, तिब्बती लोग आध्यात्मिक और प्राकृतिक जीवन जीना पसंद करते हैं। साथ ही यहां के लोग \“चुबा\“ पहनते हैं। दरअसल चुबा एक मोटी पोशाक होती है, जो लोगों को ठंड से बचाने में मदद करती है। इसके अतिरिक्त तिब्बती महिलाएं रंगीन \“एप्रन\“ पहनती हैं, जो उनकी वैवाविहत स्थिति को दर्शाता है।
दुनिया की सबसे ऊंची रेलवे लाइन

तिब्बत में दुनिया की सबसे ऊंचाई पर चलने वाली रेलवे लाइन भी है, जो तिब्बत की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। यह रेलवे लाइन किंघाई और तिब्बत के ल्हासा को जोड़ने वाली एक सबसे प्रमुख रेलवे लाइन है। बता दें, यह रेलवे लाइन समुद्र तल से 4,000 मीटर ऊंची और 960 किमी से अधिक पटरी के साथ यह दुनिया की सबसे ऊंची रेलवे लाइन है। साथ ही यह फेंगहुओशान सुरंग से निकलती है, जो इसे दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग भी बनाती है।
पोटाला पैलेस यूनेस्को धरोहर में शामिल

तिब्बत की राजधानी ल्हासा में बना पोटाला पैलेस एक बेहद ही सुंदर महल है। यह दलाई लामा का शीतकालीन महल भी रहा है। पोटाला पैलेस समुद्र तल से 3700 मीटर की ऊंचाई पर बना एक ऐसा महल है, जिसमें 1000 से अधिक कमरे हैं। इस महल में बुद्ध और अन्य देवताओं सहित ऐतिहासिक हस्तियों की 3,000 से ज्यादा प्रतिमाएं भी हैं। इसके साथ ही पोटाला पैलेस यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल है।
तिब्बत के बारे में अन्य तथ्य

तिब्बत में दुनिया का सबसे ऊंचा पठार भी है, जिसे तिब्बती पठार के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही तिब्बत में याक को जीवन का एक मुख्य स्रोत माना जाता है। बात की जाए लोगों के रहन सहन की तो यहां बच्चों को कम उम्र से ही ध्यान व शांति के महत्व को समझाया जाता है। तिब्बत में हर त्यौहार धार्मिक दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। तिब्बत का एक पारंपरिक नृत्य भी है, जिसे \“चम डांस\“ भी कहा जाता है। यह नृत्य धार्मिक मास्क पहनकर किया जाता है।  

यह भी पढ़ें: UGC NET DEC 2025: एनटीए ने आधार और यूडीआईडी से जुड़ी एडवाइजरी की जारी, यहां देखें पूरी डिटेल्स
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163275