search

Unnao Accident: तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, खंती में जा गिरा, दो महिलाओं की मौत व चार घायल

Chikheang 1 hour(s) ago views 350
  



संवाद सहयोगी, पाटन (उन्नाव)। बिहार-बक्सर मार्ग पर 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जा रहे डंपर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा तीन बार पलथे खाते हुए खंती में जा गिरा। दो महिलाओं की मौत हो गई। चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर लेकर चालक भाग निकला। एक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है। चालक के लिए ई-रिक्शा में चार सवारी बैठाने का मानक तय है। इसके बाद भी वह रिक्शा में पांच सवारियां बैठाए था।


बारासगवर क्षेत्र के रघुनाथखेड़ा गांव निवासी लाल सुमेरपुर से ऊंचगांव तक खुद का रिक्शा चलाता है। गुरुवार को पांच सवारियां लेकर सुमेरपुर से ऊंचगांव जा रहा था। बिहार के मुड़ियनखेड़ा गांव के पास डंपर ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर पलटते हुए खंती में जाकर गिरा। ई-रिक्शा के नीचे दबी सवारियाें का शोर सुन आसपास के लोगों ने दौड़कर उन्हें बाहर निकाला।

बिहार क्षेत्र के कपूरपुर गांव की रहने वाली 52 वर्षीय राजवती पत्नी छबिनाथ व दूसरी 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई। वहीं ग्राम कलानी निवासी मान प्रसाद उसकी पत्नी हिराना उर्फ शिवरती, बेटा अजीत व चालक लाल घायल हो गए। घायलों में मानप्रसाद पत्नी व बच्चे के साथ बारासवगर के झगरपुर में रहने वाले साढ़ू के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहा था।

मलिनकुआं से तीनों ई-रिक्शा में ऊंचगांव तक जाने के लिए बैठे थे। सभी घायलों को पीएचसी सुमेरपुर में भर्ती कराया गया। मान प्रसाद व उसकी पत्नी हिराना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में जान गंवाने वाली राजवती सादेमऊ गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में जाने के लिए कपूरपुर गांव से ई-रिक्शा में बैठी थी। उसकी मौत से बेटे मुकेश, रजनेश व बेटी गीता व सीता समेत अन्य स्वजन बेहाल हैं।

दिवंगत हुई दूसरी महिला भगवंतनगर से ई-रिक्शा में बैठी थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सीओ मधुपनाथ मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। टक्कर मारने वाले डंपर व उसके चालक का भी पता लगाया जा रहा है। शीघ्र उसे पकड़ा जाएगा।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167833