search

होली पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं, पलामू में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने बनाई सुरक्षा रणनीति

LHC0088 2026-2-25 18:27:16 views 803
  

होली पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं



संवाद सूत्र, तरहसी (पलामू)। होली पर्व को लेकर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और आपसी भाईचारा कायम रखने के उद्देश्य से तरहसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी आनंद राम ने की, जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने किया।  

बैठक में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अंचल निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख सिरीस्ता भुईया, भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साव, उप मुखिया सुधीर यादव, अनुज सिंह, तौफीक अंसारी, अरविंद गुप्ता, संदीप सिंह, गिरवर सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।  

थाना प्रभारी आनंद राम ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का पर्व है। इसे शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।  
संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और नियमित गश्ती बढ़ाई जाएगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।  

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।  

कार्यक्रम के अंत में होली मिलन के तहत सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और क्षेत्र में शांति व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रशासन ने भी आश्वस्त किया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी, जिससे लोग सुरक्षित माहौल में हर्षोल्लास के साथ होली मना सकें।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126