search

सोना डबल करने का लालच देकर गहने ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत तीन आरोपित दबोचे

deltin33 2 hour(s) ago views 518
  

पुलिस की हिरासत में आरोपित। जागरण  



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शहर में महिलाओं को सोना डबल करने का लालच देकर उनके गहने ले जाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह की महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों ने दो माह पहले दिल्ली में बैठकर टप्पेबाजी करने की योजना बनाई थी। उसके बाद शहर के अलग-अलग बाजारों में खरीददारी के लिए आने-जाने वाली महिलाओं से सोना ठग कर ले गए थे। पुलिस ने बेहट अड्डे के पास से आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से ढाई लाख रुपये की नकदी, कार और दो चाकू बरामद किए है।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुई प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जनकपुरी थानाक्षेत्र के बाजोरिया रोड स्थित डीएम कोठी रेखा शर्मा ने बीती 12 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
महिला ने पुलिस को बताया था कि वह और उसकी जेठानी खरीददारी करने के लिए बाजार जा रही थी। ई-रिक्शा में बैठने के पर एक अज्ञात महिला मिली। महिला ने रेखा शर्मा और उसकी जेठानी को अपनी बातों में फंसा लिया।

रास्ते में टप्पेबाजी कर सोना दो गुना करने का झांसा देकर महिलाओं के आभूषण उतरवा लिए थे। इस मामले में कोतवाली मंडी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ शुरू की। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर राजफाश किया। आरोपित में गुजरात के जिला अरवल्ली के बायड थानाक्षेत्र के गांव बायड निवासी किरण, दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी सुमित व आरती को बेहट अड्डे से गिरफ्तार किया है।

आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने ढ़ाई लाख रुपये, आल्टो कार और दो चाकू बरामद किए है। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सुमित की पत्नी किरण अपने जीजा किरण के साथ मिलकर जनपद में टप्पेबाजी का काम करते थे।
शहर में टप्पेबाजी की करीब चार घटनाएं कर चुके है। महिलाओं को अपनी बातों में बहला-फुसलाकर सोना दो गुणा करने का लालच देते थे। शनिवार को भी आरोपित बेहट अड्डे के पास वारदात करने की फिराक में थे। मुखबरी पर पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया।
आरोपितों पर करीब 18 मुकदमे दर्ज

आरोपितों के खिलाफ लखनऊ के कृष्णानगर, दिल्ली के सागरपुर, पालम, सहारनपुर के कोतवाली मंडी, कोतवाली नगर, सदर बाजार थाने में करीब 18 मुकदमे दर्ज है। मेरठ के टोल प्लाजा, मुजफ्फरनगर में भी आरोपित वारदात को अंजाम दे चुके है। आरोपित सुमित की पत्नी किरण फरार है। किरण आरती की बहन है, जबकि पकड़ा गया आरोपित किरण जीजा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474735