search

युगे युगीन भारत मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

cy520520 1 hour(s) ago views 93
  

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के निर्माण के कारण रहेगा रूट डायवर्जन। (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में अंडरग्राउंड युगे युगीन भारत मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य को देखते हुए 23 फरवरी से पंडित पंत मार्ग को जीआरजी सर्कल से पीएम सर्कल के बीच निर्माण कार्य पूरा होने तक आम यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा।

इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

एडवाइजरी के मुताबिक, जीआरजी सर्कल से पीएम सर्कल के बीच पंडित पंत मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। गोल डाक खाना से पंडित पंत मार्ग की ओर आने वाले वाहन चालक चर्च रोड जाने के लिए डा. बिशंबर दास मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड और चर्च लेन का उपयोग करें।

वहीं चर्च रोड से आने वाले वाहन गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, तालकटोरा रोड होते हुए आगे बढ़ सकते हैं।
ये होंगे वैकल्पिक मार्ग

वैकल्पिक मार्गों में संसद मार्ग, पटेल चौक गोल चक्कर, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बिशंबर दास रोड, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड और महादेव रोड शामिल हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे भीड़भाड़ से बचने के लिए इन सड़कों को संभव हो तो बाईपास करें और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें। आइएसबीटी, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दो मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले, पीतमपुरा स्टेशन का नाम अभी भी प्रस्तावित
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161284