search

आधी रात को भरभराकर गिर गई छत, दूल्हे की ताई-बुआ समेत 8 लोग दबे; चंदौसी में बड़ा हादसा

Chikheang 1 hour(s) ago views 657
  

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के करेला गांव स्थित मकान की गिरी छत



संवाद सहयोगी, चंदौसी (संभल)। तहसील क्षेत्र के गांव करेला में वैवाहिक समारोह के दौरान दूल्हे के ताऊ के मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दूल्हे की ताई-बुआ और बच्चों समेत आठ लोग दबकर घायल हो गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया, फिर उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए चंदौसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दूल्हे की ताई और बुआ की हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

चंदौसी के गांव करेला में हरिद्वारी लाल मौर्य के बेटे राजकुमार की शादी है। शनिवार को बरात जानी थी, इसलिए रिश्तेदार भी घर आये हुए हैं। हरिद्वारी लाल ने बताया कि शुक्रवार की रात कुछ रिश्तेदार उनके भतीजे टिंकू के मकान में भी सोए थे। देर रात करीब दो बजे अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इसके नीचे सो रहे लोगों में चीखपुकार मच गई।

लोगों ने चीखने की आवाज सुनी तो वह दौड़कर मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दूल्हे के तहेरे भाई एवं मकान मालिक टिंकू, ताई सावित्री, बुआ रामवती, ताराचंद, आकाश, अंजू, राधा और मुनीश को मलबे से बाहर निकाला। सभी लोग हादसे में घायल हो गए थे। जिन्हें 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी में भर्ती कराया गया।

यहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। बाकी को घर भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार यह हादसा छत का गर्डर चटकने के कारण हुआ था। ग्रामीणों के सहयोग से समय रहते लोगों को मलबे से निकाल लिया गया।

वहीं सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा.हरवेंद्र सिंह ने बताया कि करेला गांव के आठ लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। इनमें से दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

  


मकान की छत के मलबे में आठ लोगों के दबने की सूचना मिली थी। इन्हें रात में ही प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। घायलों में दूल्हे की बुआ और ताई का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, बाकी सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

- अनुज कुमार तोमर, प्रभारी निरीक्षक, चंदौसी





यह भी पढ़ें- UP Police: संभल में तैयार हो रही है \“हाईटेक\“ पुलिस लाइंस, जानें कब मिलेगी 288 करोड़ की इस सौगात की चाबी!
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165743