search

सुपर-8 में ICC के नियम से सहमत नहीं हैं सूर्यकुमार यादव, प्री-सीडिंग को लेकर क्या बोले सूर्या?

LHC0088 1 hour(s) ago views 546
  

सूर्यकुमार यादव ने दिया बयान



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि वे आईसीसी के द्वारा सुपर-8 में टीमों को तय करने वाले नियम से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि इसमें थोड़ा बदलाव किया जा सकता था। हालांकि, सूर्या ने आईसीसी की खुलकर आलोचना नहीं की और सोच-समझकर शब्दों का चयन करते हुए जवाब दिया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक ही ग्रुप में सभी टेबल टॉपर टीमें शामिल हैं, जिसकी वजह से आईसीसी की आलोचना हो रही है।

सूर्या भी इस सिस्टम से सहमत नहीं हैं लेकिन उन्होंने खुलकर इसकी आलोचना नहीं की है। दरअसल, सुपर-8 के पहले ग्रुप में वो सभी टीमें शामिल हैं, जिन्होंने ग्रुप स्टेज में पहले स्थान पर समाप्त किया है। ऐसे में क्रिकेट जानकारों का कहना है कि टीमों को पहले नंबर पर खत्म करने का कोई फायदा नहीं मिला। बता दें कि टीमों का सुपर-8 में निर्धारण विश्व कप में प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि आईसीसी रैंकिंग के आधार पर किया गया है।
सूर्यकुमार यादव ने क्या बोला?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए सूर्या ने कहा, “सर मुझे प्री-सीडिंग के बारे में कुछ पता नहीं है कि इसे कौन करता है। मैंने पहले भी कहा था कि अगर मैं इसके नियम को लेकर किसी स्थिति में होता, तो जरूर बदलाव करने की कोशिश करता।“
टेबर टॉपर एक ही ग्रुप में शामिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज में पहले स्थान पर रहने वाली टीमों को सुपर-8 में एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है। पहले ग्रुप में भारत, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका शामिल है। पहले स्थान पर समाप्त करने का इन टीमों को किसी तरह का फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि दो ही टीम इस ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं।
ICC ने क्यों करता है प्री-सीडिंग का उपयोग

आईसीसी ने प्री-सीडिंग को उचित ठहराया है। उनका कहना है कि टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका दो देशों की मेजबानी में खेला जा रहा है। ऐसे में ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लॉजिस्टिक की समस्या पैदा न हो। दो देशों में टूर्नामेंट होने की वजह से किसी भी तरह की समस्या न हो और इवेंट को बेहतरीन तरीके से समाप्त किया जा सके, इस वजह से ये फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें- शिखर धवन-सोफी शाइन शादी के बंधन में बंधे, युजवेंद्र चहल ने डांस का वीडियो शेयर कर लिखा खास मैसेज

यह भी पढ़ें- IND-W vs AUS-W: मंधाना की पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163691