जब CM Yogi ने अधिकारियों से किया सवाल- कैसे पहचानेंगे कि कौन-सी ट्रेन मेट्रो और कौन-सी नमो भारत?
जागरण संवाददाता, मेरठ। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे यहां रहकर उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर नमो भारत-मेरठ मेट्रो के शताब्दीनगर और मेरठ साउथ स्टेशन तथा मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का परीक्षण किया।
इस दौरान कई स्थानों पर जाम लगा लगा होने पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जितने भी संसाधन और फोर्स आपके पास है सभी को लगा दीजिए लेकिन कार्यक्रम के दौरान जाम न लगे। आमजन को कोई सुविधा न हो।
शताब्दीनगर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि लोग मेट्रो और नमो भारत को कैसे पहचानेंगे? अधिकारियों ने बताया कि दोनों के अलग अलग विशेष रंग हैं। केवल तीन कोच मेट्रो की पहचान हैं जबकि नमो भारत ट्रेन में पांच कोच हैं। अन्य जानकारियां भी सीएम ने उनसे लीं।
सीएम के साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष हरबीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि भी रहे। शताब्दीनगर स्टेशन से मोहिउद्दीनपुर जाने के लिए सीएम योगी हेलीकाप्टर में सवार हुए तो यहां से उन्होंने अपने साथ मेरठ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरुण गोविल बैठाया।
यह भी पढ़ें- PM Modi और जयंत चौधरी कल दिखेंगे एक साथ, 22 फरवरी का दिन बनेगा ऐतिहासिक |
|