search

धार में मातम के बीच मौत : मृत्युभोज में मधुमक्खियों का हमला, एक शख्स की मौत, 5 से ज्यादा घायल

LHC0088 1 hour(s) ago views 610
  

मधुमक्खी के हमले से मौत (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के धार जिले की कुक्षी तहसील अंतर्गत ग्राम झिगरी बयड़ी में मृत्यु भोज के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मधुमक्खियों के अचानक हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि पांच से अधिक लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव के एक आदिवासी परिवार में 20 फरवरी को शोक के बाद मृत्यु भोज आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में रिश्तेदार शामिल हुए थे।
खेत के पास अचानक टूटा मधुमक्खियों का झुंड

21 फरवरी को शाम करीब 4 बजे कुछ लोग खेत की ओर गए थे। उसी दौरान खेत के समीप एक पेड़ पर लगे छत्ते में अचानक हलचल हुई और मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा। हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्राम गातला निवासी 60 वर्षीय हुसैन पुत्र गुलाब पर मधुमक्खियों ने बड़ी संख्या में डंक मारे। उनकी हालत मौके पर ही गंभीर हो गई और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।
तत्परता से पहुंचाया गया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही जननी स्वास्थ्य वाहन के चालक रमेश डोडवे ने घायलों को तुरंत बाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद हुसैन की मौत मधुमक्खियों के डंक से होने की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें- धार में युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद तीन गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

घटना में घायल अन्य लोगों का उपचार बाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के अस्पतालों में जारी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163727