LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 258
किशोर की हुई मौत। (सांकेतिक फोटो)
संवाद सहयोगी, उजियारपुर। थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव स्थित चोरा चौर से गुजरने वाली सड़क किनारे बिजली के 11 हजार वोल्टेज की तार की चपेट में आने से एक किशोर का सर धड़ से अलग हो गया।
मृतक की पहचान भगवानपुर देसुआ वार्ड दो निवासी पप्पू राय के 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है। सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
घटना गुरुवार की शाम करीब चार बजे की बताई गई है। बताया गया है कि गांव के ही कुछ लड़कों के साथ अंकित चौर में खेलने गया था।
इसी दौरान सड़क किनारे बिजली के पोल से लगी स्टेक तार की चपेट में आ गया और हाई पावर का करंट लगकर किशोर पोल के उपरी भाग पर खींच कर चला गया। जिससे उसका सिर करंट प्रवाहित तार से कटकर नीचे गिर गया और धड़ उपर ही झूलता रहा।
स्वजनों ने बताया कि चौर से गुजरने वाली सड़क किनारे नया बिजली का तार पोल लगाया गया है। दो-तीन दिन पहले उसमें विभाग ने लाइन चालू कर दी। जिसकी जानकारी कम ही लोगों को थी।
वहीं, पोल की ऊंचाई भी बहुत कम थी और खतरा से बचने के लिए पोल में कटीले तार भी नहीं लगाए गए हैं। जिससे अंकुश को ऊपर तक करंट ने खींच लिया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं, कतिपय लोग यह भी चर्चा कर रहे हैं कि बच्चे पोल पर चढ़कर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे इसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि स्वजनों के बयान पर घटना में यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। |
|