search

KBC में नागदा को बताया जलसंकटग्रस्त गांव, अमिताभ बच्चन व सोनी टीवी सीईओ के खिलाफ परिवाद

LHC0088 2026-2-21 20:26:48 views 573
  

केबीसी में अमिताभ बच्चन। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकप्रिय टीवी गेम शो \“कौन बनेगा करोड़पति\“ (KBC) के 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी अब कानूनी विवाद का रूप ले चुकी है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा नागदा को \“पानी की समस्या से जूझता छोटा सा गांव\“ बताए जाने पर स्थानीय स्तर पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई है।

मामले में दायर परिवाद को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। साथ ही केस को केस इन्फॉर्मेशन सिस्टम (सीआईएस) में दर्ज करने और संबंधित थाने से प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अगली सुनवाई 9 अप्रैल को तय की गई है।
शहर की छवि प्रभावित होने का आरोप

परिवादकर्ता अधिवक्ता लक्ष्मण सुंदरा का कहना है कि कार्यक्रम में नागदा नगर के संबंध में भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी दी गई, जिससे शहर की छवि धूमिल हुई है। उनका तर्क है कि नागदा को छोटा गांव और जल संकटग्रस्त बताना वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाता।

यह भी पढ़ें- धार में युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद तीन गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

इस प्रकरण में सोनी नेटवर्क के सीईओ गौरव बैनर्जी को भी पक्षकार बनाया गया है।

मामले ने स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज कर दी है। अब सभी की नजरें 9 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी हैं, जब अदालत आगे की कार्यवाही पर निर्णय लेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126