search

लखनऊ में पहले ही दिन 4526 विद्यार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा, कड़ी निगरानी में हुआ एग्जाम

deltin33 1 hour(s) ago views 884
  



जागरण टीम, लखनऊ। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन 4,526 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें से हाई स्कूल के 2486 व इंटरमीडिएट के 2040 छात्र-छात्राएं हैं। दोनों कक्षाओं के 97,167 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षाएं दीं। दोनों पालियों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण रहीं।

कुल 121 केंद्रों पर एक लाख से अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हैं। 15 राजकीय, 64 अशासकीय, 41 वित्त विहीन व आदर्श कारागार परीक्षा केंद्र पर परीक्षाएं कराई गईं। हाई स्कूल में 51,724 विद्यार्थी हिंदी (हिंदी व प्रारंभिक हिंदी) के लिए पंजीकृत रहे।

इनमें से 49238 ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट में 49969 विद्यार्थी हिंदी (हिंदी व सामान्य हिंदी) के लिए पंजीकृत रहे। इनमें से 47929 उपस्थित रहे। 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही छह सचल दल और 121 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण रही।

सरोजनीनगर के हीरालाल यादव कालेज परीक्षा केंद्र पर कुल 328 परीक्षार्थियों में से 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कालेज की प्रधानाचार्य प्रतिभा पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही।

बीकेटी इंटर कालेज में 31 विद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 1743 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बुधवार को हाई स्कूल में 41 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 38 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

राष्ट्रपिता कालेज के सामने गंदगी कर रहे मवेशी

राष्ट्रपिता स्मारक इंटर कालेज में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के 945 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। कालेज के सामने बिखरी गंदगी के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। कालेज के सामने सड़क के किनारे फुटपाथ पर दुकानें लगाई जाती हैं। दुकानदार कूड़ा-कचरा, पालीथिन आदि पास में ही फेंक देते हैं। पालीथिन व खाद्य सामग्री मवेशी खाया करते हैं। यहां अक्सर सूअर भी घूमा करते हैं।

बेटी की परीक्षा दिलाने आए रजनीश कुमार ने कहा कि दुर्गंध से विद्यार्थियों-शिक्षकों को भी समस्या होती है, लेकिन इसकी सफाई नहीं कराई जा रही। इटौंजा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुदीप कुमार यादव ने कहा कि बुधवार को ही गंदगी हटवा दी जाएगी।

निडर होकर दें परीक्षा

राष्ट्रपिता स्मारक इंटर कालेज इटौंजा में पेपर देने के बाद बालिकाएं बाहर निकलीं तो इटौंजा थाने की उप निरीक्षक सारिका गुप्ता ने उन्हें सुझाव दिए। कहा कि निडर होकर परीक्षा दें। यदि रास्ते में कोई परेशान या छेड़खानी करे तो डरें नहीं, तुरंत 112 पर काल करें। यदि परीक्षा देने के समय रास्ते में कोई समस्या आती है तो भी जानकारी दें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473094