search

Ramadan 2026: चांद दिखा या नहीं? पहले रोजे को लेकर कंफ्यूजन हो गई दूर

cy520520 1 hour(s) ago views 387
  

चांद दिखा या नहीं? पहले रोजे को लेकर कंफ्यूजन हो गई दूर



जागरण संवाददाता, लखनऊ। बुधवार रमजान का चांद दिख गया। इसी के साथ मस्जिदों में रौनक बढ़ गई है। पहला रोजा बुधवार को होगा। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चांद दिखने की पुष्टि की है।
मुबारक महीने रमजान का चांद दिखते ही रोजेदारो की खुशी देखने लायक थी। लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर पाक महीने की मुबारकबाद दी। बुधवार को तरावीह की नमाज की गई।

जिन मस्जिदों में पांच पारे की तरावीह होनी है, वहां नमाजियों की भीड़ अधिक है। पुराना शहर गुलजार हो गया है। अब इफ्तार के वक्त से लेकर सहरी तक होटलों की रौनक भी बढ़ जाएगी। मौलाना शहाबुद्दीन ने बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था बेहतर रखने की प्रशासन से मांग की है।

हेल्पलाइन सेवा शुरू  

अयातुल्लाह सैयद सादिक हुसैनी शिराजी कार्यालय ने रोजेदारों के धार्मिक मसलों के समाधान की पहल की है। ये हेल्पलाइन मौलाना सैफ अब्बास की निगरानी में शरीयत से जुड़े सवालों के जवाब देगी। इसके लिए उलेमा के पैनल नामित कर दिए गए हैं।

मोबाइल फोन नंबर 9415580936 और 9839097407 पर सुबह 10 से 12 बजे तक पर बात कर सकेंगे। महिलाओं के लिए अलग हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है। महिला विद्वान फोन नंबर 6386897124 पर सवालों के जवाब देंगी।

मजलिसे उलमा-ए-हिंद की ओर से भी हेल्पलाइन शुरू की गई है। पुरुषों को मौलाना रजा हैदर जैदी और महिलाओं को आलिमा ख्वाहर बिंते जहरा नकवी जवाब देंगे। पुरुषों के लिए 9833028596 व महिलाएं के लिए 7390026883 नंबर जारी किया है। दोनों नंबर पर केवल वाट्सएप मैसेज पर जवाब दिए जाएंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159688