search

उत्तराखंड: भाजपा की समन्वय और बूथ प्रबंधन से सत्ता में हैटट्रिक की तैयारी

cy520520 2026-2-14 22:56:39 views 1251
  

भाजपा की कोर कमेटी की बैठक।



राज्य ब्यूरो, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संदेश दिया गया कि सत्ता की तीसरी पारी का रास्ता बूथ स्तर की मजबूती से होकर निकलेगा।

जौलीग्रांट स्थित होटल में आयोजित बैठक में आगामी चुनाव के लिए त्रिस्तरीय रणनीति बनाई गई। इसमें सरकार और संगठन के बीच तालमेल बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा बूथ सम्मेलनों की शृंखला शुरू करने का निर्णय लिया गया।

कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर संतोष जताते हुए कहा कि जमीनी स्तर तक संवाद बढ़ाना आवश्यक है।

उन्होंने सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से कार्यकर्ताओं से संपर्क रखें और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें।

निर्णय लिया गया कि 17 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिला अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं जिला सह प्रभारी सम्मिलित होंगे।

मंडल स्तर पर बूथ कार्यकर्ताओं और बीएलए के सम्मेलन होंगे। सभी बूथों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया, विशेषकर जिन बूथों पर पिछले चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

सात मार्च से 14 अप्रैल तक मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि मार्च में सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक भी प्रस्तावित है। जिला और मंडल स्तर पर फीडबैक लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
धामी सरकार को सराहा, मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा

कोर कमेटी में मंत्रिमंडल विस्तार और लंबित दायित्वों पर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संकेत दिया कि केंद्रीय नेतृत्व से विमर्श के बाद शीघ्र निर्णय होगा।

टिकट वितरण का फैसला संसदीय बोर्ड स्तर पर किया जाएगा। बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय तथा विकास कार्यों के लिए धामी सरकार की सराहना भी की गई।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: केंद्रीय मंत्री जीपी नड्डा ने CM धामी को सराहा, कहा- देवभूमि में विकास को आगे बढ़ाएं

यह भी पढ़ें- डिग्री के साथ मानवता की सेवा का दायित्व भी जुड़ा है, देहरादून में SRHU के दीक्षा समारोह में बोले जेपी नड्डा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725