search

UP Board Exam: रायबरेली में परीक्षा केंद्रों की कंट्रोल रूम से निगरानी शुरू, अराजक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

cy520520 1 hour(s) ago views 77
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रायबरेली। सभी 107 परीक्षा केंद्रों को राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। कंट्रोल रूम से पुलिस और प्रशासन केंद्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है। सभी लोकल थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। थाना प्रभारी केंद्रों की पेट्रोलिंग के साथ अवांछित पर नजर रखेंगे। कोई भी परीक्षक या अन्य स्टाफ बिना आईडी केंद्र के भीतर प्रवेश नही कर सकेगा।

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और परीक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है। परीक्षा में केवल वही कक्ष निरीक्षक प्रवेश कर पाएंगे, जिनके पास वैध आई-कार्ड होगा, आई-कार्ड के बिना किसी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अतिरिक्त अन्य स्टाफ भी पूरी जांच के बाद ही अंदर जा सकेंगे।

अब तक करीब 50 प्रतिशत से अधिक कक्ष निरीक्षकों के कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बाकी के कार्ड भी सोमवार तक जारी हो जाएंगे। जिले के सभी 107 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी, संवेदनशील केंद्रों पर एक इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल भी रहेंगे।

स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग छह महीने तक सुरक्षित रखी जाएगी। बिजली की समस्या से बचने के लिए केंद्रों में पावर बैंक की व्यवस्था कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे संचालित कर दिए गए हैं। नकल अधिनियम 2024 के तहत नकल करते पकड़े जाने पर एक करोड़ रुपये जुर्माना और आजीवन जेल हो सकती है।

परीक्षा संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से 2000 और बेसिक शिक्षा विभाग से 1800 शिक्षकों को तैनात किया गया है। प्रश्न पत्र का वितरण भी करीब पूरा हो गया है। छह लाख कापियों का वितरण हो चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। इस बार सभी केंद्रों पर पुलिस का अतिरिक्त पहरा रहेगा।

प्रशासन के साफ निर्देश हैं कि केंद्रों के आसपास दिखने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई की जाए। बिना आईडी किसी का भी प्रवेश वर्जित होगा। संबंधित कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि 28 संवेदनशील केंद्रों पर एक-एक उप निरीक्षक अतिरिक्त तैनात किए जाएंगे। केंद्रों के आसपास कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रश्नपत्र को लाने ले जाने के समय भी पुलिस मुहैया कराई गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157615