search

महाशिवरात्रि पर दुल्हन की तरह सजे बरेली के सात नाथ मंदिर, दर्शन से पहले जान लें त्रिवटीनाथ मंदिर की नई एंट्री गाइडलाइन

cy520520 1 hour(s) ago views 559
  

बाबा टीबरीनाथ मंदिर में हुई सजावट। जागरण



जागरण संवाददाता, बरेली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नाथ नगरी के मंदिरों में विशेष सजावट और व्यवस्थाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों और फूलों से सजाया जा रहा है। साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके।

  

सात नाथ मंदिर बाबा अलखनाथ, तपेश्वरनाथ, धोपेश्वरनाथ, मणिनाथ, वनखंडीनाथ, सिद्धनाथ और बाबा त्रिवटीनाथ में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर भक्तों की सुविधा के लिए दर्शन की क्रमबद्ध व्यवस्था बनाई गई है। प्रवेश एक ओर से और निकास दूसरी ओर से होगा, जिससे भीड़ नियंत्रण में रहे। मंदिर में तीन प्रवेश द्वार तारा टाकीज रोड, जीआरएम स्कूल मार्ग और बीडीए कालोनी की ओर से खोले जाएंगे।

  

सेवा समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि स्वयंसेवकों को लाल टी-शर्ट में तैनात किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन कराने में सहयोग करेंगे। वाहनों की पार्किंग के लिए कृष्ण कथा स्थल निर्धारित किया गया है। पुलिस प्रशासन से भी सहयोग प्राप्त हुआ है।

  

रविवार को तड़के दो बजे से ही मंदिर के कपाट खुल जाएंगे, दिन भर जलाभिषेक होगा। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। इसी तरह अन्य मंदिरों में भी सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।

  
बेर, बेल, भांग, धतूरा की हुई बिक्री

भगवान शिव को अर्पित करने के लिए बेर, बेल, भांग, धतूरा, तिल, शहद, दूध, दही आदि की व्यवस्था में लोग एक दिन पहले से ही लगे रहे। शनिवार को बाजार में लोगों ने आवश्यक सामग्री की खरीद की।

  

बेर के दाम जहां 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो तक रहे तो वहीं बेल 10 से 20 रुपये प्रति पीस के अनुसार बेचा गया। इसी के साथ बेल पत्र, आम के बौर, जौ की बाली, गन्ना आदि की भी व्यवस्था की गई।




यह भी पढ़ें- मथुरा से बरेली तक का सफर होगा आसान, चौबारी तिराहे पर शुरू हुआ पिलर का काम; देखें पूरी रिपोर्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157615