search

बहराइच में पीएम सम्मान निधि लेने वाले 15 हजार दंपती को क्यों नहीं भेजी गई राशि? अब खुला मामला

cy520520 2025-11-21 22:07:47 views 1260
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में घोटाले का खुलासा होने लगा है। जिले के 15 हजार से अधिक ऐसे दंपती हैं जो पीएम सम्मान निधि की राशि ले रहे थे। इस बार उनके खाते में राशि नहीं भेजी गई है। विभाग रिकवरी की तैयारी कर रहा है। दोनों में से किसी एक को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले के पांच लाख आठ हजार छह सौ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि भेजी जा रही थी। जांच के दौरान कई अपात्र लोग सम्मान निधि की राशि का लाभ लेते पाए गए। इस पर इन्हें नोटिस जारी किया गया है। इनमें 580 लोगों ने पीएम सम्मान निधि की राशि वापस कर दी है।

इसके अलावा 15073 पति व पत्नी सम्मान निधि की राशि ले रहे हैं। इनको विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सम्मान निधि की 21वीं राशि उनके खाते में नहीं भेजी गई है। अब इनमें से एक के ही खाते में राशि भेजी जाएगी, जबकि पति या पत्नी से राशि की वसूली की जाएगी। इतना ही नहीं जिले के 299 नाबालिग भी योजना का लाभ ले रहे थे।

जांच के बाद उनके खाते में धनराशि भेजने से रोक लगा दी गई है। अभी अन्य मामलों की भी जांच विभाग द्वारा कराई जा रही है। ऐसे में और घोटाले का खुलासा हो सकता है।


जिले के 15 हजार से अधिक जोड़े पीएम सम्मान निधि की राशि का लाभ ले रहे हैं, जबकि इनमें से सिर्फ एक को ही योजना का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए वसूली अभियान चलाया जा रहा है।
विनय कुमार वर्मा, उप कृषि निदेशक
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162292